- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड में इस बार कम बारिश हुई है।ऐसे में किसानों को अपने फसलों की चिंता भी अब सताने लगी है। पिछले 5 सालों में इस वर्ष जुलाई में सबसे कम बारिश हुई है जिसके चलते किसानों की उम्मीद भी अब टूटने लगी है।कम बारिश के चलते खरीफ की बुवाई भी प्रभावित हुई है।

किसानों की मानें तो अगर एक सप्ताह और बारिश नहीं हुई तो उनकी फसल सूख जाएंगी। पिछले 5 सालों के बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2024 के जुलाई माह में सबसे कम बारिश हुई है जिसके चलते खरीफ की बुवाई ही नहीं बल्कि धान की रोपाई भी प्रभावित हुई है। बीते बीते 15 दिनों से बारिश की स्थिति चिंताजनक है।

अगर एक पखवारे के भीतर बारिश नहीं हुई तो धान की फसल चौपट हो जाएगी।जिले के 80 फीसद किसान की खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। जनपद में 20 फ़ीसदी फसल ही सिंचित है जबकि जिले में खरीफ का कुल रकबा 416059 हेक्टेयर है जिसमें अब तक केवल 334861 हेक्टेयर भूमि पर ही बुवाई हो सकी है।

कम बारिश के चलते 15000 हेक्टेयर धान की फसल प्रभावित हुई है। इसके अलावा किसानों की उड़द की फसल भी काली पड़ने लगी है। इन हालातों में कृषि अधिकारी का प्रमोद कुमार का कहना है की किसान कम पानी वाली फसलों की बुवाई करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
