27.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मजदूर का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी : हत्या है य़ा आमहत्या
उत्तर प्रदेश

मजदूर का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी : हत्या है य़ा आमहत्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में मजदूर का शव गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या की बता रहे हैं। उनका कहना है कि वह अविवाहित और शराब का लती था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। करतल चौकी क्षेत्र के नहरी गांव निवासी विद्यासागर (48) का शव रविवार को खेत में बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया।

मजदूर का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी : हत्या है य़ा आमहत्या
Sensation after the dead body of the laborer was found hanging: is it murder or homicide

भाई मातादीन ने बताया कि विद्यासागर अविवाहित था। गांव की खेती बेचकर दिल्ली, अहमदाबाद में मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार को ही दिल्ली से गांव आया था। आत्महत्या करने की वजह पता नहीं है। ग्रामीणों में चर्चा थी कि विद्यासागर शराब का लती था। इसके चलते ही शादी नहीं हुई। वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था। करतल चौकी इंचार्ज कौशल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा लोकसभा : ब्रह्माणों नें ली सौगंध, भाजपा को दिलायेगें ऐतिहासिक जीत

बांदा पुलिस कप्तान अभिनंदन को अपराधियों का सलाम, पुलिस नाकाम ! ..

पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान

City News Uttar Pradesh

Banda- मंडला युक्त नें तीन बीएलओ का रोका वेतन

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बेटे की मौत, पिता समेत तीन गंभीर घायल, शव का अंतिम संस्कार के लिए आए थे मुक्तिधाम

City News Uttar Pradesh

हत्या या आत्महत्या: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़