30.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: स्वास्थ्य सेवाएं ठप, संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं ग्रामीण
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: स्वास्थ्य सेवाएं ठप, संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं ग्रामीण

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाढ़ तो फिलहाल अभी निकल गई लेकिन गांवों में बर्बादी और बदबू छोड़ गई ! जनपद के जसपुरा ब्लॉक के अमारा, बरेहटा, नाँदादेव, पडोहरा, शंकरपुर सहित करीब 23 मजरे बाढ़ के बाद की त्रासदी झेल रहे हैं। संपर्क मार्गों की दुर्दशा, गंदगी, सड़न और दुर्गंध ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। बीमारियां दस्तक दे चुकी हैं, मच्छर पनप चुके हैं और संक्रमण की आहट तेज हो गई है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह की अपील: जनता भाजपा को दिलाये जीत

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने प्रशासन को जमकर घेरा है। उनका कहना है कि बाढ़ के बाद अब संक्रामक बीमारियों का खतरा ग्रामीणों पर मंडरा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह नदारद है। “पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो दवाएं पहुंची हैं, न छिड़काव हुआ है, न ही डॉक्टरों की टीम आई है। पूर्व विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत पुनाहुर के बड़े देव बाबा पुरवा के धार्मिक स्थल का मार्ग कीचड़, कचरे और गंदगी से पट चुका है। दोनों संपर्क मार्ग पूरी तरह दुर्गंध और गंदगी में तब्दील हो चुके हैं लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: स्वास्थ्य सेवाएं ठप, संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं ग्रामीण

गांवों में हैंडपंप और कुएं दूषित हो चुके हैं। पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा।मच्छरनाशक दवा, ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस, डॉक्टरों की टीमों की सख्त जरूरत है। कई जगहों पर बुखार, उल्टी-दस्त और स्किन संक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल प्रभावित गांवों में भेजी जाएं। साथ ही दवा छिड़काव, कीटनाशक छिड़काव और पीने के पानी की व्यवस्था के लिये विशेष अभियान चलाया जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्विटर के टाप ट्रेंड में शुमार विजनरी योगी, यूपी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास की सराहना

City News Uttar Pradesh

Banda : आठ मार्च को सिर्फ महिलाओं का होगा कोरोना टीकाकरण,महिला डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की रहेगी ड्यूटी ….

आयुक्त दिनेश सिंह ने महुआ ब्लाक का निरीक्षण कर देखा हाल …

City News Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट में पेश हुए 14 प्रस्ताव: 13 पर लगी मुहर, ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक समायोजन में घपला ! निदेशालय से जांच के आदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़