City News Uttar Pradesh
महाराजा खेत सिंह एक साल से टूटी प्रतिमा: खंगार समाज में उबाल, कब जागेगा प्रशासन ?
उत्तर प्रदेश

महाराजा खेत सिंह एक साल से ‘टूटी’ प्रतिमा: खंगार समाज में उबाल, कब जागेगा प्रशासन ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू बाईपास पर वीरता की पहचान मानी जाने वाली महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए एक वर्ष बीत गया लेकिन न नई प्रतिमा लगी,न चौराहे का सौंदर्यीकरण हुआ। प्रशासन के आश्वासन भी अब खंगार समाज को धोखा जैसे लगने लगे हैं। 15 जुलाई 2024 को खंगार समाज के गौरव, महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रतिमा की गर्दन, बायां हाथ और घोड़े का अगला पैर तोड़ दिया गया था।

महाराजा खेत सिंह एक साल से टूटी प्रतिमा: खंगार समाज में उबाल, कब जागेगा प्रशासन ?

इस वीर प्रतिमा का अनावरण स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था, लेकिन अफसोस कि एक साल बाद भी वह प्रतिमा अपनी वीरता नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का प्रतीक बन चुकी है! घटना के तुरंत बाद खंगार समाज ने 18 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसमें नई प्रतिमा की स्थापना और चौराहे के सौंदर्यीकरण की मांग की गई थी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि कार्यवाही जल्द होगी। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी कुछ नहीं बदला। न नई प्रतिमा लगी, न टूटी प्रतिमा की मरम्मत हुई। अब समाज के सब्र का बाँध टूटने लगा है।

महाराजा खेत सिंह एक साल से टूटी प्रतिमा: खंगार समाज में उबाल, कब जागेगा प्रशासन ?

सोमवार को खंगार समाज के प्रतिनिधि एक बार फिर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि महाराजा खेत सिंह खंगार की नई प्रतिमा शीघ्र लगाई जाए। प्रतिमा स्थल का समुचित सौंदर्यीकरण किया जाए। घटना के दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। समाज के वरिष्ठ सदस्य रामबिहारी खंगार ने कहा, “हमारे महापुरुष की प्रतिमा को तोड़ना सिर्फ मूर्ति नहीं, हमारी अस्मिता पर हमला है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा”। अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्य नहीं किया, तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा का औचक निरीक्षण: बोली अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Banda : डीएम आनन्द की शानदार व्यवस्था : “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी मरते दम तक” …

City News Uttar Pradesh

झांसी-मिर्जापुर मार्ग : पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद, जल संस्थान नहीं दे रहा है ध्यान

बांदा कृषि विश्वविधालय नौटंकी का फैला रहा मायाजाल : राजस्व को भी मजे से कर रहा है हलाल ?

City News Uttar Pradesh

महिला को दिया तीन तलाक: पति समेत पांच लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

खबर का असर: शराब, मेडिकल व वसूली ने डुबो दी एडीएम राजेश की नैया, शासन ने कसा शिकंजा !

ब्रेकिंग न्यूज़