27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : दूसरी जात में विवाह से नाखुश मां ने स्टेज पर जाकर दूल्हे को चप्पलों से पीटा …

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

हमीरपुर । हमीरपुर में पुत्र के अंतरजातीय विवाह से नाखुश दूल्हे की मां ने जयमाला के समय स्टेज में चढ़कर दूल्हे की चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। किसी तरह से नाराज मां को शादी समारोह से बाहर करके शादी की अन्य रस्में आनन फानन में निपटाई गई। यह घटना इंटरनेट मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।


– कोर्ट मैरिज से थी नाराज
कस्बा निवासी एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से विगत दिवस कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उसने युवती को अपने साथ रख लिया। इस कोर्ट मैरिज से युवक के मां-बाप व भाई खुश नहीं थे। वहीं बेटी के कोर्ट मैरिज कर लेने के बाद उसके पिता ने धूमधाम के साथ शादी करने का निर्णय लिया और तीन जुलाई को शादी की तारीख तय करके कस्बे के एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम रख दिया।


– दामाद के माता-पिता को नहीं किया आमंत्रित
इस शादी के कार्ड भी नाते रिश्तेदारों के साथ अन्य परिचितों को बांटे गए। बताते हैं कि युवती के पिता ने शादी समारोह में दामाद के मां-बाप व भाइयों को आमंत्रित नहीं किया था। क्योंकि यह सारे लोग इस बेमेल शादी के खिलाफ थे। वहीं जिस वक्त जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था और वर-वधू दोनों वरमाला पहना रहे थे। उसी वक्त दूल्हे की मां मुंह में कपड़ा बांधकर अचानक जयमाल के स्टेज में आ धमकी और फोटोग्राफर आदि को धक्का देते हुए चप्पल उतार कर पुत्र के ऊपर फेंक कर मारी। दूल्हे ने दुल्हन की आड़ लेकर किसी तरह अपना बचाव किया।


इसी बीच अन्य लोगों ने दूल्हे की मां को पकड़कर स्टेज के नीचे किया। इसके बाद दूल्हे की मां गाली गलौज करते हुए कार्यक्रम से वापस लौट गई। इस घटना के बाद शादी की अन्य रस्मे आनन-फानन में निपटाकर दुल्हन को विदा किया गया। दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर वापस लौट गया है। बताते हैं कि मौजूदा समय में दूल्हा कस्बे के बाहर रहता है और वहीं से बारात लेकर सीधे यहां आया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नसीमुद्दीन की ताबड़तोड़ ‘पीडीए’ बैठक ने ‘भरा’ जोश: बोले- 2027 में सपा सरकार की होगी ‘ताजपोशी’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण हमारी प्राथमिकता -देवेश कुमार मोनू …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से औद्योगिक क्रांति: 1483 करोड़ का हुआ निवेश

City News Uttar Pradesh

भारत रत्न का एलान: बसपा सुप्रीमों मायावती ने बोली-दलितों की हुई है उपेक्षा, कांशीराम को भी सरकार करे सम्मानित

City News Uttar Pradesh

‘ईश्वर’ को कलयुग में लेना पड़ेगा अवतार, ‘आधार’ के चक्कर में फंसे विश्व के “पालन हार” ! …

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़