30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को दी तालिबानी सजा, खंभे में बांधकर जमकर पीटा …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। चित्रकूट में एक मानवता को शर्मसार करने वाला सामने आया है। प्रेमी से मिलने आए एक युवक ने गांव वालों से इतनी बेदर्दी से पीटा कि जानकर रूह कांप जाएगी। पहले उसे खंभे बांधा और फिर बेल्टों से ताबड़तोड़ पीटा।

प्रेमिका से मिलने कौशांबी से आए युवक को ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पीटा। राजापुर थानाक्षेत्र के गांव में रस्सी से खंभे में बांधे गए युवक की बेल्ट से पिटाई के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।


पुलिस ने वीडियो का संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताते हैैं कि कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र निवासी युवक को प्रेमिका के भाई ने पकड़ लिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। युवक को रस्सी से खंभे में बांधकर बेल्ट से पीटा गया। वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में आई है।

हालांकि अभी किसी ने शिकायत नहीं की है। राजापुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि हल्का दारोगा को जांच के लिए गांव भेजा गया तो पता चला कि युवक की बहन की शादी राजापुर थाना क्षेत्र में एक गांव में हुई है, इसलिए अक्सर आता रहता है। अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। पिटाई करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दोहरा हत्या कांड: शराब व्यवसाई एवं उसकी महिला मित्र गोली की मारकर हत्या,फैली सनसनी…

City News Uttar Pradesh

शंकर सरोवर नवाब टैंक में सफाई अभियान का चला ग्यारहवां ऐपीसोड

City News Uttar Pradesh

जीजा के साथ गांव जा रही साली ने केन नदी पुल से लगाई छलांग: पत्थरों से टकरा कर मौत

डीएम अनुराग समझ गये बांदा “गंदगी का हैं टापू” : सफाई व्यवस्था “बेकाबू” ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा : फसल की रखवाली करने खेत जा रहे दंपती करंट से झुलसे, हादसे में पति की गई जान …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील, मंदिर सफाई में तल्लीन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़