- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा शहर और आसपास के जनपदों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनकी निशानदेही से चार बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइकें चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों को आसपास के जिलों में औने-पौने दामों में बेच दिया करते थे।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्गी चौराहे के पास स्थित चौरसिया पेट्रोल पंप के सामने से 25 फरवरी को एक बाइक चोरी हुई थी। इस संबंध में बंगालीपुरा निवासी शहबाज ने कोतवाली में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने पुराने बाईपास कालूकुआं की ओर जाने वाली सड़क से बाइक सवार खुटला मोहल्ला निवासी इसरार व सरफराज को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने बताया कि वह बांदा व आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर कानपुर व फतेहपुर जिलों में बेचते थे। बदले में मिलने वाले रुपये शराब, बीयर, महंगे कपड़ों व लड़कियों पर खर्च किया करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर कर्बला रोड के पास बने खंडहर से तीन अन्य बाइकें बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी टीम में शहर कोतवाल अनूप दुबे, चौकी प्रभारी कालवन गंज सुधीर सिंह, चौकी प्रभारी सिविल लाइन परवेज अहमद व टीम शामिल रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
