31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्रकार की जमीन पर 'राजस्व सिंडिकेट' का हमला? भूमाफिया बचाने को खेत में घुसाई नाप, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की गुहार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पत्रकार की जमीन पर ‘राजस्व सिंडिकेट’ का हमला ? भूमाफिया बचाने को खेत में घुसाई नाप, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की गुहार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। क्या बांदा में अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं? क्या भूमाफिया और भ्रष्ट राजस्व तंत्र की कथित सांठगांठ के आगे ‘कानून बेबस’ हो गया है? यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारतीय सहारा के जिला संवाददाता विनोद कुमार मिश्रा ने अपनी ‘कृषि भूमि पर कब्जा’ कराने की ‘कथित साजिश का गंभीर आरोप’ लगाया है।

पत्रकार की जमीन पर 'राजस्व सिंडिकेट' का हमला? भूमाफिया बचाने को खेत में घुसाई नाप, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की गुहारमामला कनवारा बांगर स्थित गाटा संख्या 1910 का है। आरोप है कि ‘करोड़ों रुपये की प्लाटिंग को फायदा’ पहुंचाने के लिए राजस्व विभाग के कुछ कर्मियों ने पहले से ‘मौजूद चकमार्ग’ को ‘नजरअंदाज’ कर पत्रकार के ‘खेत के भीतर नई पैमाइश’ शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि खेत के पश्चिम में पहले से ‘दो गाटा’ का ‘पक्का चकमार्ग’ मौजूद है, फिर भी लेखपाल और राजस्व टीम खेत के अंदर घुसकर 5 से 6 फुट तक ‘लकीर खींच’ गई।

पत्रकार की जमीन पर 'राजस्व सिंडिकेट' का हमला? भूमाफिया बचाने को खेत में घुसाई नाप, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की गुहारसबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस भूमि की छह से सात बार ‘सरकारी पैमाइश’ हो चुकी, जहां ‘पत्थर गाड़ी कर सीमांकन’ किया जा चुका, उसी ‘जमीन की दोबारा नाप’ आखिर किसके ‘इशारे’ पर कराई जा रही है? रिकॉर्ड के मुताबिक तत्कालीन लेखपाल दीपक त्रिपाठी, कानूनगो अवधेश पटेल और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ‘कई बार सीमांकन’ कराया गया था।

पत्रकार की जमीन पर 'राजस्व सिंडिकेट' का हमला? भूमाफिया बचाने को खेत में घुसाई नाप, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की गुहारउसी ‘सरकारी पत्थर गड़ी पर भरोसा’ करके पीड़ित पत्रकार ने लाखों रुपये खर्च कर ‘लोहे के एंगल औऱ जाली से पूरे खेत’ की घेरा बंदी कराई। अब उसी घेरा बंदी को गलत रिपोर्ट के आधार पर ‘जेसीबी से तुड़वाकर जमीन हड़पने’ की तैयारी की जा रही हैं।

पत्रकार की जमीन पर 'राजस्व सिंडिकेट' का हमला? भूमाफिया बचाने को खेत में घुसाई नाप, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की गुहारपत्रकार विनोद मिश्रा का कहना है की जिस ‘प्लाटिंग कर्ता’ को अतिरिक्त ‘चकमार्ग’ की ‘चौड़ाई’ की आवश्यकता है उसमें ‘राजस्व विभाग’ का भी एक अतिरिक्त ‘कर्मचारी कथित रूप से साझेदार’ है।

पत्रकार की जमीन पर 'राजस्व सिंडिकेट' का हमला? भूमाफिया बचाने को खेत में घुसाई नाप, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की गुहारउसी के प्रभाव में अभिलेखों में मौजूद दो गांठा के ‘चकमार्ग की चौड़ाई’ को ‘कागजों में बढ़ाकर पत्रकार की निजी कृषि भूमि’ में घुसानें की कोशिश की जा रही है। अभी पिछले दिनों ‘क्षेत्रीय लेखपाल रमेश यादव एवं राजस्व विभाग की गठित टीम’ नें ‘कूटरचित ढंग’ से ‘चकरोड की नाप’ पत्रकार के ‘खेत में ठोंक’ दी।

पत्रकार की जमीन पर 'राजस्व सिंडिकेट' का हमला? भूमाफिया बचाने को खेत में घुसाई नाप, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की गुहारपीड़ित पत्रकार विनोद कुमार मिश्रा नें ‘डीएम एवं एसडीएम सदर’ से ‘मांग’ की है पूरे मामले की ‘निष्पक्ष जांच’ पूर्व में कई बार ‘नाप एवं हदबंदी एवं पत्थर गड़ी’ करने वाले तत्कालीन राजस्व कर्मी लेखपाल दीपक त्रिपाठी कानूनगो अवधेश पटेल की मौजूदगी में कराई जायें। पत्रकार विनोद मिश्रा नें कहा है की यदि निष्पक्ष जांच के बिना उनकी जमीन पर कार्यवाई की गई तो वह ‘न्याय के लिये कानूनी लड़ाई’ लड़ेंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश ने विपक्षी एकता पर कसा करारा तंज: बोले- गठबंधन धर्म निभाना सिर्फ भाजपा के ही बस की बात

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में सावन परम्परायें विलुप्त : अब नहीं पड़ते झूले …

‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित।

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में ‘सलमान’ और ‘शाहरुख’ बने आकर्षण का केंद्र: देश-विदेश से पहुंचे व्यापारी

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध बालू खनन के लिये कुख्यात मरौली में हुई हत्या, एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती ने सुनीं समस्याएं: नेत्र शिविर को बताया पुनीत कार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़