City News Uttar Pradesh
रामचरितमानस पर राजनीति: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका न करें अपमान
उत्तर प्रदेशराजनीति

रामचरितमानस पर राजनीति: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका न करें अपमान

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामचरितमानस प्रकरण को लेकर सपा पर हमला बोला है। कहा है कि उपेक्षित वर्ग के लोगों को शूद्र कहकर सपा इनका अपमान न करे। बसपा प्रमुख ने लगातार कई ट्वीट कर इस प्रकरण पर अपनी बात रखी। कहा है कि देश में कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों का ग्रंथ रामचरितमानस व मनुस्मृति नहीं बल्कि भारतीय संविधान है। इसमें बाबा साहब ने इन्हें शूद्रों की नहीं बल्कि एससी, एसटी व ओबीसी की संज्ञा दी है।

रामचरितमानस पर राजनीति: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका न करें अपमान
Politics on Ramcharitmanas: BSP supremo Mayawati attacks SP, SP should not insult neglected classes by calling them Shudras

सपाई शूद्र कहकर उनका अपमान न करें और न ही संविधान की अवहेलना करें। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को इनकी वकालत करने से पहले लखनऊ गेस्ट हाउस के 2 जून 1995 की घटना को भी याद कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। याद करना चाहिए कि जब सीएम बनने जा रही एक दलित की बेटी पर सपा सरकार ने जानलेवा हमला कराया था। वैसे भी यह जगजाहिर है कि देश में एससी, एसटी, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान की कदर बीएसपी में ही है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी दलितों आदिवासियों में ओबीसी समाज के शोषण, अन्याय, नाइंसाफी तथा इन वर्गों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों आदि की उपेक्षा तिरस्कार के मामले में कांग्रेस, भाजपा व समाजवादी पार्टी कोई भी किसी से कम नहीं है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

यूपी : डीजीपी मुकुल गोयल पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाकर बनाया गया डीजी नागरिक सुरक्षा

कोहरे नें सूर्य देव को पछाड़ा, नहीं दे पाये दर्शन, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई कपकपी

City News Uttar Pradesh

गेहूं खरीद पर ‘संकट’: किसान ‘बर्बादी’ के कगार पर, सिस्टम हुआ ‘फेल’ !

बोले मंत्री रामकेश : श्रीराम जन्मभूमि में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरी दुनियां की उत्सुकता

City News Uttar Pradesh

Banda : अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी ने कसे पेंच, अधिकारियों कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर लगाएं एनएसए व गैंगेस्टर…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़