
- विनोद मिश्रा
बांदा। “व्यापारी समुदाय की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सरकार को व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। टैक्स की जटिलता को कम किया जाए और व्यापारियों को अनावश्यक सरकारी दखल से मुक्त किया जाए।”

इन्हीं मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के व्यापारी सभा ने जिला अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारी सभा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राजू ने बढ़ते टैक्स, व्यापारिक शर्तों में बदलाव, दुकानदारी की समस्याएं, और अन्य मुद्दों पर जोर देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

सपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि व्यापारियों को बढ़ते टैक्स, शासन की नीतियों के बदलाव, और बाजारों में अव्यवस्था के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी सभा के नेताओं ने राज्य सरकार से यह भी अनुरोध किया कि व्यापारी समुदाय के लिए सुलभ और सरल नीति बनाई जाए, जिससे व्यापार में बाधाएं कम हों और व्यापारी समाज की परेशानियां हल हो सकें।

इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा व ओमनारायण त्रिपाठी सहित व्यापारी सभा के जिला कोषाध्यक्ष हिमांशु वैश्य, जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता, विधानसभा महासचिव अजय निषाद, प्रदेश सचिव अनमोल जडिया, आचार्य वृंदावन वैश्य, महेंद्र सिंह गौतम, प्रियांशु गुप्ता, युवा नेता गुलशन कुमार सोनी, अबरार फारुकी, एजाज खान महासचिव और कई अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
