City News Uttar Pradesh
बांदा में "औद्योगिक गलियारे" का होगा विकास: सरकार नें दी मंजूरी, मिलेगा रोजगार
उत्तर प्रदेश

बांदा में “औद्योगिक गलियारे” का होगा विकास: सरकार नें दी मंजूरी, मिलेगा रोजगार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बांदा में औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। महोखर और जमालपुर के बीच 500 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। अब इसके तेजी से विकसित होने की उम्मीद बढ़ गई है। सरकार ने इस परियोजना के लिए बजट में प्रावधान कर दिया है। जल्द ही विकास कार्य शुरू होगें। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण औद्योगिक गलियारे में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास करेगा। इससे औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को एक बेहतर और सुविधाजनक माहौल मिलेगा।

बांदा में "औद्योगिक गलियारे" का होगा विकास: सरकार नें दी मंजूरी, मिलेगा रोजगार

प्रदेश सरकार ने बांदा जिले में औद्योगिक गलियारे के लिए बजट दिया है, जिससे यहां के लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। औद्योगिक गलियारे के लिए महोखर से जमालपुर तक 576 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। सरकार ने पहले ही यूपीआईडी को 25 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जिसके बाद इस योजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार, मवई बुजुर्ग टोल प्लाजा और महोखर रैंप प्लाजा से कारोबारी आसानी से औद्योगिक गलियारे तक पहुंच सकेंगे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अब नहीं झुलायेगा यात्रियों को झूला

ग्राम पंचायत जमालपुर में 270 किसानों की 245 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक गलियारे के लिए चिन्हित की गई है। ग्राम पंचायत महोखर में एक्सप्रेसवे के किनारे 125 किसानों की 325 हेक्टेयर भूमि भी चिन्हित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि गलियारे का स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद यूपीआईडी उद्योगपतियों को यहां निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगा। सरकार की इस योजना से न केवल बांदा और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली का वादा हो गया पूरा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में होगा मंडल ‘हजरतगंज’: जैसा बनेगा 12.98 करोड़ हो रहे खर्च

City News Uttar Pradesh

महोबा : बना रहे थे डकैती डालने की योजना, आ गई पुलिस, पांच आरोपित पहुंच गए जेल

City News Uttar Pradesh

डीएम की ‘दो टूक’ : अब नहीं चलेगी ‘कागजी कसरत’, अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजा

City News Uttar Pradesh Desk

औपचारिकता में निपटी और सिमटी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़