24.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास का छक्का' : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की 'मंजूरी'
उत्तर प्रदेशखेल कूदबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास का छक्का’ : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की ‘मंजूरी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। वर्षों से “बुनियादी सुविधाओं के अभाव” से “जूझ” रहे शहर के “प्रमुख खेल मैदान” को अब “नई पहचान” मिलने जा रही है। विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से शहर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम के “व्यापक विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 9 करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत” की है। इसमें से 2 करोड़ 37 लाख रुपये “अवमुक्त” भी कर दिए गए हैं, जिससे कार्यों की शुरुआत का “मार्ग प्रशस्त” हो गया है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास का छक्का' : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की 'मंजूरी'

यह “परियोजना न केवल स्टेडियम के भौतिक स्वरूप” को बदलेगी, बल्कि जिले के “खेल परिदृश्य में नई ऊर्जा” का संचार करेगी। स्वीकृत योजना के अंतर्गत स्टेडियम परिसर में “बहुआयामी विकास कार्य प्रस्तावित” हैं। इनमें आधुनिक प्रशासनिक भवन का निर्माण, मजबूत बाउंड्री वॉल, सम्पूर्ण परिसर का विद्युतीकरण, खेल मैदान में मिट्टी भराव, स्विमिंग पूल का जीर्णोद्धार, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण तथा खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक पाथवे तैयार किया जाना शामिल है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास का छक्का' : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की 'मंजूरी'

सिंथेटिक पाथवे और सुव्यवस्थित मैदान खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों में प्रशिक्षण का स्तर ऊंचा होगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। “हमारा लक्ष्य बांदा को एक मजबूत खेल केंद्र के रूप में विकसित” करना है, जहां से खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें।

विधायक प्रकाश द्वारा 'विकास का छक्का' : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की 'मंजूरी'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी सोच के तहत बांदा को यह सौगात मिली है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी के साथ किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

बांदा में कलयुग का प्रकोप चरम पर : ग्यारह साल की मासूम बच्ची के साथ बूढ़े नें किया दुष्कर्म

Banda- डीएम की कृपा किस पर बरसेगी, पांच ब्लाक कर रहे इंतजार।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें कुश्ती कला को सराहा: सुनी जन समस्यायें

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द गावों की ओर, ग्रमीण हो रहे भाव विभोर !

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, प्राइमरी कक्षाएं एक मार्च से…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़