25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द गावों की ओर, ग्रमीण हो रहे भाव विभोर !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनन्द सिंह ने जन समस्याओं से रूबरू होने के लिऐ अपना रुख गावों की और मोड़ दिया है। हालांकि वह बरासत क़े मामलों की स्थिति जानने के लिये गावों की ओर कूच किये हैं, पर गावों में डीएम आनन्द सिंह को देख ग्रामीण भी आनंदित हो जाते हैं। अन्य समस्याओं की भी भरमार कर देते हैं जिसे डीएम तत्काल कार्यवाई कर परेशान ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।


इसी भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएम महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत बड़ोखर बुजुर्ग में वरासत अभियान का सत्यापन करने पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायतों व समस्याओं का अंबार लगा दिया। उन्होंने जल्द समस्या निस्तारण का आश्वासन देते हुए कोटेदार के खिलाफ जांच के निर्देश दिए। कहा जांच में दोषी मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गांव का भ्रमण कर वरासत अभियान का जायजा लिया।


दरअसल डीएम आनंद कुमार सिंह को ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार राशन वितरण में धांधली करते हैं। डीएम ने नरैनी तहसीलदार को जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बाशिदों ने चौराहे पर आमजन की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण की मांग की तो डीएम ने बीडीओ महुआ को इस दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए। और ग्रमीण डीएम को अपने सामने देख आनंदित होते रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : बांध में मिला लापता युवती का शव, मानसिक रूप से बीमार होने की बात आई सामने …

City News Uttar Pradesh

खेलो इण्डिया : निशानेबाजी में चयनित हुआ बांदा जिला, तीस खिलाड़ी शूटिंग में कर सकेंगे प्रतिभाग …

City News Uttar Pradesh

Banda- बैंक संस्थापक से मारपीट, लूट में डकैती एवं गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी से मिले मंत्री रामकेश : जल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं एंव विकास पर ध्यान केंद्रित

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त नें पुरस्कार हेतु शिक्षकों का लिया इन्टरव्यू : दागे सवाल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में चली आ रही जातिगत व्यवस्था, यहां तीन जातियों के अलग-अलग कुएं

ब्रेकिंग न्यूज़