- ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )
महोबा। शनिवार सुबह घर से निकली युवती का शव रविवार शाम को कबरई बांध के पानी में उतराता मिला। स्वजन ने शनिवार को ही उसके गुमशुदा होने की सूचना थाने में दी थी। स्वजन के अनुसार युवती मानसिक रूप से बीमार थी।

कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी मूलचंद्र कुशवाहा की 21 वर्षीय पुत्री खुशबू शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। पिता ने दोपहर तक पुत्री के न लौटने पर कबरई थाने में तहरीर दी थी। एसएसआइ महेंद्र ङ्क्षसह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर शनिवार को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस टीम व युवती के स्वजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। रविवार को दोपहर घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कबरई बांध के पानी में युवती का शव उतराता हुआ दिखने पर घर वालों ने शिनाख्त की।

पिता की दी गई तहरीर के अनुसार युवती मानसिक रूप से कमजोर थी, इसी कारण से उसकी शादी भी नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार शव की हालत देखकर पानी में 24 घंटे से भी अधिक समय से डूबे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। स्वजन व पुलिस उसके स्नान के लिए उक्त स्थान पर पहुंचने तथा पैर फिसलकर गहराई में डूबने का अंदेशा जताया है। थाना प्रभारी दिनेश ङ्क्षसह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद वास्तविकता पता चलेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
