30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बकरीद के मद्दे नजर पीस कमेटी की बैठक: डीएम नें दिये आवश्यक निर्देश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व को दृष्टिगत रखते हुये कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।


जिलाधिकारी नें सभीअधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि साफ-सफाई, नाला एव नालियों की सफाई प्रत्येक दशा में कल तक करा लें। त्योहार में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रहें। सुअर पालकों को निर्देशित करें कि बाड़े में बन्द करें। अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान को त्यौहार में दो टाइम सुबह और शाम जलापूर्ति करने एवं जहां पर टैंकर की आवश्यकता हो वहां टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध करानें को कहा। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति निश्चित कीजाये। कोई भी फाल्ट या समस्या की शिकायत प्राप्त हो तो तत्काल उसको सही करायें।


जिलाधिकारी नें कहा की मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सभी पशु चिकित्साधिकारियों की थानेवार ड्यूटी लगाये तथा स्वयं भ्रमणशील रहें। जो भी अन्ना गौवंश हो उन्हें गौशालाओं में बन्द कराया जाये।उन्होने जनता से अपील किया कि त्यौहार में आपसी सौहार्द कायम रखे। कहीं प्रशासन की जरूरत हो तो उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। किसी तरह की अफवाह में न आये।कोविड का खतरा अभी टला नहीं है,इसलिए त्यौहारों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। मास्क जरूर लगाये, दो गज की दूरी और हाथों को बार-बार सैनेटाइज करें।


जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित किया गया कि त्यौहार में भ्रमणशील रहते हुये अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें।


बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप चैहान, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, सभी उपजिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान,सभी थानाध्यक्ष, सम्भ्रान्त नागरिक शोभाराम कश्यप, राजकुमार राज, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, शहर काजी अकील मियां, जामा मस्जिद मुतवल्ली शेख सादी जमां, विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की सूची, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द निर्माण कार्यौ की धीमी गति पर खफा, लगाई फटकार …

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : दाे दिनों तक नौबस्ता से हमीरपुर रोड की ओर नहीं जाएंगे भारी वाहन… जानिए क्या रहेगी व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

अरविंद मिश्रा चित्रकूट के ‘विकास’ का बने ‘चेहरा’: सीएम योगी के सामने रखा ‘भविष्य’ का रोडमैप

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी ‘पैसेंजर’: रेलवे व्यवस्था पर उठे ‘सवाल’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘स्मार्ट मीटर’ पर खोला मोर्चा: पोस्टपेड सिस्टम ‘बहाल’ की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़