26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बाहुबली की पेशी का सिलसिला जारी, गैंगस्टर कोर्ट से मुख्तार को 60 दिन का न्यायिक रिमांड …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माफिया डान बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से कई जनपदों की अदालतों में वर्चुअल पेशी का सिलसिला जारी है। पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल में शिफ्ट होने के बीते सात दिनों में मऊ, मोहाली और लखनऊ की अदालतों में ऑनलाइन पेशी कराई गई है। मंगलवार को मुख्तार अपने निर्वाचन क्षेत्र मऊ की गैंगस्टर अदालत में ऑनलाइन पेश किए गए। स्थानीय पुलिस ने अर्जी दी कि आरोपी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया जाए।


मुख्तार के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। अदालत ने पुलिस की अर्जी खारिज करके मुख्तार को 60 दिनों का न्यायिक रिमांड दे दिया। अगली पेशी 11 जून को होगी। बाहुबली विधायक ने मऊ गैंगस्टर कोर्ट से कहा कि जेल में उन्हें नियमों के तहत मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं हैं। अदालत ने बांदा जेल अधिकारियों को नियमानुसार मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीते बुधवार को रोपड़ (पंजाब) से बांदा जेल आए मुख्तार अंसारी जेल की बैरक 16 में निरुद्ध हैं।


ऑनलाइन पेशी में मुख्तार ने मऊ की गैंगस्टर अदालत से शिकायत की कि जेल मेन्यूअल के अनुसार उन्हें जेल में व्यवस्था नहीं की जा रही है। कहा कि मेडिकल चेकअप के अनुसार उन्हें तकिया, हाई बेड, कुर्सी, कूलर और फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्तार के अधिवक्ता दरोगा सिंह के मुताबिक, अदालत ने बांदा जेल प्रशासन को यह सब सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : पहले पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान फिर पति ने अपने हाथ की नस काटी… 

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें सेन समाज एवं अधिवक्ताओं में भरी हुंकार: फिर एक बार मोदी सरकार

“लैला-मजनू मेला” होगा “सीसीटीवी कैमरे” की “निगहबानीं” में: डीएम के निर्देश

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने शुरू किया हरियाली मिशन: पौधारोपण से शहर को बनाएंगे हरित

स्वास्थ समिति की समीक्षा बैठक में डीएम हुये कठोर : मिली सेवाओं में लापरवाही !

पत्नी का ‘खौफनाक’ रूप: पति के गले में ‘चाकू’ घोंपा, खाना परोसने के विवाद में ‘खूनी तांडव’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़