30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव, गर्मी के साथ दिनोदिन तेज हो रही चुनावी सरगर्मी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले में चौथे चरण के लिए होने वाले पंचायत चुनाव की सरगर्मी दिनोदिन बढ़ती गर्मी के साथ तेज हो रही है। नामांकन दाखिले में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं लिहाजा प्रपत्र तैयार करने के लिए ब्लाकों से लेकर जिला मुख्यालय तक दावेदारों की भीड़ देखने को मिलती है।


जिले में 17 व 18 अप्रैल को पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल होंगे। नामांकन में लगने वाले प्रपत्रों को तैयार करने में दावेदार पूरे दिन जुटे रहते हैं। हालांकि अब गर्मी का प्रकोप भी दिनोदिन तेज हो रहा है। लेकिन चुनाव को लेकर दावेदारों का उत्साह देखते ही बन रहा है। नामांकन पत्रों की बिक्री का सिलसिला लगातार जारी है। 19 वें दिन मंगलवार को जिले में कुल 1222 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत कार्यालय में बने ब्लाकवार काउंटरों में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 75 नामांकन पत्र बिके हैं। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए कुछ काउंटरों में सन्नाटा भी रहा। उधर जिले के सभी आठ विकासखंडों में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ग्राम प्रधान पद के लिए 361, ग्राम पंचायत सदस्य के 517 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 269 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। स्थानीय पंचायत चुनाव कार्यालय के मुताबिक पंचायत के इन पदों के लिए अब तक 13 हजार 498से अधिक नामांकन पत्र बिक चुके हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नगर पालिका बन गई हत्यारिन: कान्हा की गौशाला में मौत का तांडव, चार नें दम तोड़ा

City News Uttar Pradesh

बांदा के स्कूलों में शीत कालीन अवकाश घोषित:14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

City News Uttar Pradesh

गजब आंकड़ों का कमाल ? चित्रकूट मंडल प्रदेश में प्रथम रैंक लाया

City News Uttar Pradesh

मौत पर भी मलाई: दो हजार ‘मुर्दे’ सरकार से उठा रहे थे पैसा, पेंशन घोटाले से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स की कार्यवाही: 10 दिन में 52 वाहनों को किया सीज

City News Uttar Pradesh

बांदा चित्रकूट लोकसभा : बसपा उतारेगी मजबूत ब्राह्मण प्रत्याशी ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़