24.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा में 'बंद पहाड़' से 'करोड़ों की लूट': प्रशासन बना मूकदर्शक, खनन 'माफिया' बेलगाम !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

महोबा में ‘बंद पहाड़’ से ‘करोड़ों की लूट’: प्रशासन बना मूकदर्शक, खनन ‘माफिया’ बेलगाम !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। “स्टोन सिटी” कबरई में “खनन माफिया की मौज और प्रशासन की नींद, दोनों एक साथ चल” रही हैं। जिले में अधिकारियों की “घोर लापरवाही या फिर सेटिंग” का “सक्सेस फार्मूला, खनन माफिया को पूरी तरह स्वतंत्र” कर चुका है। आलम यह है कि “बंद पड़े पहाड़ से खुलेआम मोरंग लूटी” जा रही है और “जिम्मेदार आंख मूंदे” बैठे हैं।महोबा में 'बंद पहाड़' से 'करोड़ों की लूट': प्रशासन बना मूकदर्शक, खनन 'माफिया' बेलगाम !कबरई में एक “कथित माफिया द्वारा प्रतिबंधित पहाड़ से जेसीबी लगाकर मोरंग निकाली” जा रही है और “सीधे एक कंपनी को बेची” जा रही है। मौके पर “डंफर और ट्रैक्टरों का काफिला दिन-दहाड़े धमाल काट” रहा है। “न खनन विभाग को खबर है, न पुलिस को”। या फिर “सब कुछ जानते हुए भी मोटी सेटिंग के चलते चुप्पी साध” रखी है। यह सिर्फ “अवैध खनन नहीं, शासन के राजस्व पर सीधा डाका” है। करोड़ों की “राजस्व चोरी कर माफिया मालामाल” हो रहा है और “सरकार को चुना” लगाया जा रहा है।महोबा में 'बंद पहाड़' से 'करोड़ों की लूट': प्रशासन बना मूकदर्शक, खनन 'माफिया' बेलगाम !ओवरलोड “डंफर सड़कों को तोड़” रहे हैं, पर्यावरण को “बर्बाद” कर रहे हैं, लेकिन “कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा” है। प्रश्न यह है कि “क्या प्रशासन इतना लाचार” हो गया है कि “बंद पहाड़ से हो रही लूट उसे दिखाई नहीं” देती? या फिर “यह लापरवाही नहीं, मिलीभगत” है? यदि समय रहते इस “लूट पर लगाम नहीं” लगी तो यह “साबित” हो जाएगा कि “महोबा में कानून माफिया की जेब में है और प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक”।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस करेगी योगी सरकार

पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया सड़क का लोकार्पण: विकास को मिली गति

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू के दांव से पीडब्लूडी हुई चित्त

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: पेट औऱ खेत को पानी से बुंदेलखंड की बदल रही तस्वीर

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन शहर को जाम के झाम से दिलायेगी मुक्ति: वेंडिंग जोन के लिये भी मेहरबान

विधायक प्रकाश नें बिजली अफसरों की ली आपात बैठक : लिया क्लास और लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़