![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तिंदवारी विधानसभा के मिरगहनी में सड़क का लोकार्पण किया। गांव के लोग अब बेहतर सड़क का लाभ उठा सकेंगे। नई सड़क से ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा। गांव में विकास की गति और तेज़ होगी।

सीसी रोड का उद्घाटन करते हुए सुनील सिंह पटेल ने गांव के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत, पानी की समस्या और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की बात उठाई। इस पर सुनील सिंह ने भरोसा दिला कि जिला पंचायत निधि से जल्द ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि ग्रामीणों को शहरों की तरह सभी सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सीता सिंह के प्रतिनिधि जयराम सिंह बछेउरा, भरत सिंह, नीरज प्रजापति, पूर्व प्रधान भदेहदू,राममुरत पटेल, ग्राम प्रधान अर्थरा संदीप सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी तिंदवारी प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत तिंदवारी और ग्राम सचिव समेत गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने इस परियोजना के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यह तो केवल शुरुआत है। आने वाले समय में गांव में और भी विकास कार्य होंगे, जिनमें पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शामिल है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
