24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
माफियाओं का तांडव: बालू का 'अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट' प्रशासन क्यों बना मूक ?
उत्तर प्रदेश

माफिया का तांडव : बालू का ‘अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट’, प्रशासन क्यों बना मूकदर्शक ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘बालू और मौरंग’ के ‘अवैध खनन एवं परिवहन’ का कारोबार जिले में ‘काबू से बाहर’ होता जा रहा है ? बालू और मौरंग का ‘अवैध खनन-बिक्री’ चरम पर है ! भारी संख्या में ‘माफियाओं ने खुलेआम कानून को ताक’ पर रखकर नदियों और सरकारी खदानों को ‘लूटनें’ का क्रम जारी रखे हैं।

माफियाओं का तांडव:बालू का 'अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट',प्रशासन क्यों बना मूक ?

क्या “खनिज विभाग और जिला प्रशासन की मिलीभगत” ने अवैध खनन को पूरी ‘खुली छूट’ दे रखी है ? प्रशासन की मनमानी, भ्रष्टाचार और नाकामी की वजह से सरकार के खजाने को करोड़ों का चूना’ लग रहा है! लेकिन किसी अधिकारी की न तो हिम्मत कार्रवाई करने की है और न ही खनिज निदेशक का यहां कोई औचक निरीक्षण हुआ।

बालू खदान गंछा में अवैध खनन की "गर्जना": प्रशासन खामोश, योगी बदनाम ?

यूपी में बांदा की मौरंग को सबसे अच्छी किस्म माना जाता है। लेकिन पिछले कई दशकों से इसका अवैध व्यापार चरम सीमा पर है। जिले में लगभग डेढ़ दर्जन खदानें चल रही हैं, जहां से प्रतिदिन करीब छह हजार ट्रक मौरंग का परिवहन किया जाता है। इन खदानों में अवैध खनन से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है !

माफियाओं का तांडव:बालू का 'अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट',प्रशासन क्यों बना मूक ?

माफियाओं को विभागीय कार्रवाई का कोई डर नहीं है! खनिज नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ? केन और यमुना नदियों में अवैध खनन तेज गति से हो रहा है ! शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक उदासीनता बरकरार है ? आरोप हैं कि अवैध कारोबार में राजनीतिक संरक्षण भी है, जिससे माफियाओं का हौसला बुलंद है ?

दांदो घाट पर माफिया का खुला तांडव: अवैध खनन की नदी में बह रहा "सिस्टम का ईमान" !

खनिज विभाग और परिवहन विभाग समय-समय पर छापे डालते हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण अवैध खनन रुक नहीं पा रहा ? स्थानीय लोगों में प्रशासन की इस निष्क्रियता को लेकर गहरी नाराजगी है !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नेताओं का दिल रविवार को तेजी से धड़का: संगठन चुनाव की गाईड लाइन हुई तय

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने चिकित्सा मित्रों को बताया ‘योद्धा’: कहा- स्वास्थ्य व्यवस्था की बनेंगे ‘रीढ़’

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित की ‘बजट’ पर ‘नाराजगी’: बोले बुंदेलखंड के लिए ‘बेहद’ निराशाजनक

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी अस्वस्थ: नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की कुशलक्षेम की कामना

भाजपा विधायक के पिता ने ‘योगी सरकार’ को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : जेल में बंद माफिया अतीक की आठ करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, अब तक एक हजार करोड़ की सपंत्ति हो चुकी है जब्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़