27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही
उत्तर प्रदेश

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम जे रीभा ने विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। अव्यवस्थायें देख कर चौंक गई। सभी को लताड़ा। व्यवस्था दुरुस्त रखने का पाठ पढ़ाया। कई धुरंधर अधिकारी अनुपस्थित मिले। उन सबसे जवाब तलब के निर्देश दिये। डीएम को सफाई नहीं मिली शौचालयों का बुरा हाल था। महिला शौचालय भी नहीं था। इन अव्यवस्थाओं पर जमकर क्लास ली।

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

उन्होंने दिव्यांगजन विभाग कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्यालय के बाहर कम रोशनी एवं गन्दगी पाये जाने पर लाइट की समुचित व्यवस्था करने एवं सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले किसी भी दिव्यांग की समस्या को सुनते हुए उसका तत्काल निस्तारण किया जाए।

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

डीएम नें जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, मनरेगा, आरईएस, डीसी मनरेगा कक्ष, एआर काॅपरेटिव, सहायक निदेशक रेशम एवं मत्स्य, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय तथा अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे विभागीय कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निर्देश दिये कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रातः 10 बजे से समय से उपस्थित रहे अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक रेशम, सहायक निदेशक मत्स्य, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एई, जेई सहित दुग्ध विकास अधिकारी, एक्सियन जलनिगम, युवा कल्याण अधिकारी सहित अधिकारी अनुपस्थित पाये गये।

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को विकास भवन के शौचालयों की प्रतिदिन समुचित साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। चेतावनी दी की पुनः कार्यालय का निरीक्षण किया जायेगा, तब तक सभी व्यवस्थायें ठीक कर लें, अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने महिलाओं हेतु एक अलग महिला शौचालय बनाये जाने के निर्देश दिये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शासन भी कर लेता हैं अच्छा मजाक: सफाई नीति दर्शाती है यह बात !

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार इसी महीने, शामिल होंगे चार से पांच नए चेहरे …

डीएम नगेन्द्र ने मत्स्य आखेट पर लगाया प्रतिबंध: शिकार करने पर होगी सख्त कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने लोहिया पुल क्षेत्र में संभाला मोर्चा: बोले- जनता की परेशानी नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की रणनीति : बांदा चार लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से लहर- लहर फहरे

City News Uttar Pradesh

कश्मीर में हिन्दुओ पर अत्याचार के विरोध में फूटा बजरंग दल का गुस्सा ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़