- विनोद मिश्रा
बांदा। आयुक्त दिनेश सिंह एवं डीएम अनुराग पटेल नें कृषि गोष्ठी की। इसमे किसानो की आय में वृध्दि के लिये मंत्र बताये गये।सुझाव दिया की किसान कृषि उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन तथा सब्जियों की भी खेती करें जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके। किसान तिलहन व दलहन की खेती को अधिक से अधिक करें जिससे देश तिलहन व दलहन के उत्पादन में आत्म निर्भर बने।

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मण्डल में रबी उत्पादन बढाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें कर ली गयी हैं। तिलहन व दलहन के उत्पादन को बढाने के लिए आच्छादन बढाने की कार्ययोजना बनाई गयी है। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियोें को निर्देश दिये कि वे किसानों का जागरूक करें कि वे पराली न जलायें। पराली का उचित प्रबन्धन करें।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जनपद में रबी उत्पादन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी दी। अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य स्तरीय गोष्ठी में दिये गये निर्देशों का समय से अनुपालन हो।

गोष्ठी में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, संयुक्त निदेशक कृषि उमेश चन्द्र कटियार, उप निबन्धक सहकारिता, उप निदेशक कृषि प्रसार, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव तथा कृषि विभाग के अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
