30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विलुप्त हो रही फिजा को महकाने वाली चावल की खुशबू ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मौसम की मार कहें या विभागीय उदासीनता, जिले के धान उत्पादक क्षेत्र में इसकी उपज को ग्रहण सा लग गया है। परिणाम स्वरूप इसकी खेती का क्षेत्रफल जहां पंद्रह वर्षो में लगातार घटता जा रहा है, वहीं इसकी बेहतरीन खुशबू बिखेरने वाली प्रजातियां भी सरकारी संरक्षण के अभाव में विलुप्त सी हो गई है। दो दशक पहले जिले में 91301 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती थी। अब घटते-घटते पांच हजार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिमट गई है।

केन नहर किनारे का तहसील क्षेत्र अतर्रा का नरैनी, महुआ, बिसंडा ब्लाक का भूभाग के बाद बबेरू, कमासिन, बडोखरखुर्द क्षेत्र अत्यधिक धान उत्पादक माना जाता था लेकिन स्थिति अब पहले जैसी नहीं रही। धान का उत्पादक क्षेत्रफल घटा तो उपज भी प्रभावित हुई। वहीं बेहतरीन प्रजातियां लुप्त हो गई। एक समय क्षेत्र में 36 प्रकार का धान बोया व उत्पादित किया जाता था। काली चिन्नावर, तुलसी भोग, रामभोग, परसन बादशाह, मुस्कन, काला शिवदास धान जिस खेत में लगा होता था हवा चलने पर उसकी खुशबू आसपास तक फैलती थी। जब किसी घर में यह चावल पकता था तो खुशबू दरवाजे से निकलने वाले राहगीर को जरूर मिल जाती थी।

इतना ही नहीं देशी धान के रूप में फूल बिरंजी, शक्कर, रामकरौनी, बाबा धान, लुढकन, बतासी, भैंसलोट धान लगाए जाते थे। इनका चावल स्वाद और ताकत में उत्तम तो होता ही था परंतु उत्पादन भी अधिक होता था। इनके बाद साकेत, सीता, पंत-4, गोविंद, परमाल, टाइप-3, पंत-12 की प्रजातियां आई जो ये भी लुप्तप्राय हो गई। धान की खेती घटने से किसान चिंतित है।

किसानों कहना है कि धान का आच्छादन एवं उत्पादकता बढाने के लिए मौसम जहां प्रमुख रूप से कारक है वहीं यहां की जलवायु के अनुरूप कृषि विभाग उन्नतिशील बीज उपलब्ध नहीं करा पाता। पचोखर, लोधौरा, गोखिया, बिसंडा, क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सिंचाई की सबसे जबरदस्त समस्या ने धान का क्षेत्र घटाने में अहम भूमिका निभाई है। कृषि विभाग उदासीन है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जुएं की लत बनी मौत का सबब : मचा परिवार में कोहराम

City News Uttar Pradesh

निर्वाचन में लगे अधिकारी समय से कार्य करें पूरा : आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर

City News Uttar Pradesh

शहर में पीतांबरा देवी का तेरहवां वार्षिक उत्त्सव शुरू : निकली भव्य शोभा यात्रा

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा को तहसील में राजस्व वसूली मिली कमजोर : तगड़ा बनाने की दी हिदायत

ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़