27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आरती हत्याकांड : पुलिस नें आरोपी दंपती, पुत्री को भेजा जेल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के चमरौडी में पांच वर्षीय बालिका आरती की हत्या के आरोपी दंपती और उसकी पुत्री को पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर, सीजेएम अदालत में पेश करने के दौरान अधिवक्ताओं ने दंपती को जमकर कोसा।


पांच जुलाई (सोमवार) को दोपहर घर के बाहर खेलते समय आरती को अगवा कर पड़ोसी ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। बालिका की खोज में पुलिस द्वारा घर-घर तलाशी लेने के दबाव में पड़ोसी दंपती ने शव को घर के बाहर नाली के पास फेंक दिया था। हालांकि पुलिस को जांच में हत्या के साक्ष्य मिलने पर दंपती और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया था। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया।


सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल भेजे गए हत्यारोपियों में चमरौडी मोहाल के मूलचंद्र वर्मा व रानी और उसकी पुत्री शामिल हैं। उधर, अदालत लाए गए दंपती को देखकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। घटना पर दोनों को जमकर कोसा। फांसी की सजा की मांग की। बाद में सीजेएम न्यायालय में पेश करने के बाद दंपती को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले भाजपा नें व्यापारियों को सम्मान-सुरक्षा खूब दिया

City News Uttar Pradesh

मुस्लिम लड़की से शादी पर मिली सजा ए मौत: लड़की की भी हत्या, पांच गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पुलिस ने चलाया ‘अनुशासन’ का बुलडोजर: 630 चालान व 7 लाख के जुर्माने से हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

शिक्षा का बोझ: निराशा और असफलता ने सोनू को मौत के मुंह में धकेला, दूसरी बार हुआ था फेल

बांदा शहर में सवा पांच घंटे गुल रही बिजली, 220 केवी सब स्टेशन में बदले गए इंसुलेटर

मेडिकल कालेज से भगवान रहते है अंतरध्यान : ओपीडी के चौंकाने वाले हाल !

ब्रेकिंग न्यूज़