
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। “एक बयान और पूरा जिला सुलग” रहा है! “कथित महंत भरत दास” द्वारा पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने अब बड़ा सियासी और सामाजिक तूफान खड़ा कर दिया है। मामला सिर्फ बयान तक सीमित नहीं रहा अब गिरफ्तारी की मांग, विरोध और इनाम की घोषणा ने इसे हाई-वोल्टेज विवाद में बदल दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम में “समाजसेवी विनोद मिश्रा” का बयान “आग में घी” डालने जैसा साबित हुआ। उन्होंने कथित महंत को “बहुरूपिया” करार देते हुए साफ कहा कि ऐसा आचरण संत परंपरा का अपमान है! पुलिस को तत्काल सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करनी चाहिए।
लेकिन सबसे “बड़ा धमाका” तब हुआ, जब उन्होंने “खुलेआम ऐलान” कर दिया “यदि एसपी निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी करते हैं,तो मैं 50 हजार रुपये का नकद इनाम देकर उनका सार्वजनिक सम्मान करूंगा।” इस ऐलान के बाद मामला और भड़क गया है! एक तरफ गिरफ्तारी की मांग तेज हो रही है, तो दूसरी ओर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। जिले में इस मुद्दे को लेकर गहमागहमी चरम पर है और माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है?
पुलिस प्रशासन पर अब इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से किसी इनाम की घोषणा प्रशासन की ओर से नहीं की गई है, लेकिन निजी स्तर पर घोषित किए गए इनाम ने पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
