City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन की बांदा में 'दमदार एंट्री' : स्वागत बना सपा का 'शक्ति' प्रदर्शन, उमड़ा सैलाब
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन की बांदा में दमदार एंट्री: स्वागत बना सपा का ‘शक्ति’ प्रदर्शन, उमड़ा सैलाब

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सियासत में “लंबे समय” बाद “ऐसा नजारा” देखने को मिला, जब “एक नेता के स्वागत” ने पूरे जिले को “उत्साह, भावनाओं और राजनीतिक” संदेशों से भर दिया।

नसीमुद्दीन की बांदा में 'दमदार एंट्री' : स्वागत बना सपा का 'शक्ति' प्रदर्शन, उमड़ा सैलाबसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे ही अपने “गृह जनपद” बांदा पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने “उनका ऐसा भव्य स्वागत” किया कि “यह सिर्फ एक आगमन नहीं, बल्कि सियासी शक्ति प्रदर्शन” बन गया।

नसीमुद्दीन की बांदा में 'दमदार एंट्री' : स्वागत बना सपा का 'शक्ति' प्रदर्शन, उमड़ा सैलाबतिंदवारी सीमा में कदम रखते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। सड़कों पर कार्यकर्ताओं की भीड़, फूल-मालाओं की बारिश, गूंजते नारे हर दृश्य यह बता रहा था कि यह दौरा खास है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और पूरे रास्ते को एक “राजनीतिक उत्सव” में बदल दिया गया।

नसीमुद्दीन की बांदा में 'दमदार एंट्री' : स्वागत बना सपा का 'शक्ति' प्रदर्शन, उमड़ा सैलाबइस दौरान पार्टी के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीकी, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का “गर्मजोशी” से स्वागत किया।

नसीमुद्दीन की बांदा में 'दमदार एंट्री' : स्वागत बना सपा का 'शक्ति' प्रदर्शन, उमड़ा सैलाबलेकिन इस दौरे का सबसे भावुक और चर्चित पल तब सामने आया, जब नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके छोटे भाई हसन सिद्दीकी आमने-सामने आए। अलग-अलग राजनीतिक राहों के कारण दोनों के बीच दूरियां थीं, लेकिन इस मुलाकात में “दोनों भाई गले” मिलते नजर आए। यह दृश्य इतना भावुक था कि लोगों ने इसे ‘राम-भरत मिलाप’ की संज्ञा दे दी।

नसीमुद्दीन की बांदा में 'दमदार एंट्री' : स्वागत बना सपा का 'शक्ति' प्रदर्शन, उमड़ा सैलाबनसीमुद्दीन का काफिला चिल्ला, सादी मदनपुर, पपरेंदा, अतरहट समेत कई गांवों से गुजरा, जहां हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। यह दौरा धीरे-धीरे एक जनसमर्थन रैली में बदलता नजर आया, जिसने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।

नसीमुद्दीन की बांदा में 'दमदार एंट्री' : स्वागत बना सपा का 'शक्ति' प्रदर्शन, उमड़ा सैलाबचार दिवसीय प्रवास के दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा आगामी चुनावों की रणनीति तय करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम है। यह दौरा सिर्फ एक नेता के स्वागत तक सीमित नहीं रहा यह सपा के लिए एक बड़ा संदेश बन गया है कि जमीनी पकड़ और भावनात्मक जुड़ाव अब भी उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में फ्लॉप साबित हो रहा मिशन कायाकल्प, बीएसए के दावे हवा हवाई !

City News Uttar Pradesh

Banda- एडीजी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मातहतों के कसे पेंच…

City News Uttar Pradesh

फरवरी तापमान का भरेगा फर्राटा: मासिक औसत से ज्यादा रह सकता है इसका गर्म तेवर

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस हिरासत में मौत पर हाई कोर्ट हुआ सख्त : एक सप्ताह में मंगा जवाब

मंत्री रामकेश ने ‘बाढ़ त्रासदी’ पर संभाली ज़मीनी कमान: चप्पे-चप्पे पर मदद पहुंचाने की कवायद

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सभी प्रवक्ता हटाए, ट्वीट कर बताया- जो लोग भी अपनी बात रखते हैं, उनकी निजी राय होगी

ब्रेकिंग न्यूज़