29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पांच सौ घर वीरान, करोड़ों हुए 'दफन: कांशीराम कॉलोनी बनी खंडहर, सिस्टम पर सवाल
उत्तर प्रदेश

पांच सौ घर वीरान, करोड़ों हुए ‘दफन: कांशीराम कॉलोनी बनी खंडहर, सिस्टम पर सवाल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास योजनाओं के “बड़े-बड़े दावों “के बीच “मानिकपुर पाठा” क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो “सिस्टम की हकीकत” को “बेनकाब” करती नजर आती है। करीब 15-20 साल पहले “गरीब और असहाय परिवारों” के लिए बनाई गई “कांशीराम आवासीय कॉलोनी” वर्तमान में “वीरान खंडहर” खड़ी है। जहां 500 परिवारों का बसेरा होना था,वहां अब “सन्नाटा, जंगल और जर्जर” इमारतें हैं।

पांच सौ घर वीरान, करोड़ों हुए 'दफन: कांशीराम कॉलोनी बनी खंडहर, सिस्टम पर सवालमानिकपुर रूरल क्षेत्र के पास स्थित इस कॉलोनी का हाल किसी उजड़े शहर जैसा है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए मकान खंडहर में तब्दील हैं। खिड़की दरवाजे उखाड़ लिए गए,दीवारें टूटने लगीं और पूरे परिसर पर झाड़-झंखाड़ का कब्जा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि कॉलोनी की सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चौकी भी खुद खंडहर बन चुकी है। वहां भी न दरवाजे बचे हैं और न ही कोई निगरानी। यह पूरा दृश्य बताता है कि वर्षों से यहां कोई देखरेख नहीं हुई।

पांच सौ घर वीरान, करोड़ों हुए 'दफन: कांशीराम कॉलोनी बनी खंडहर, सिस्टम पर सवालस्थानीय लोगों के मुताबिक, इस कॉलोनी के उजड़ने की सबसे बड़ी वजह पानी की कमी रही। निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन बुनियादी सुविधा पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजा एक भी परिवार को यहां बसाया नहीं गया। धीरे-धीरे पूरी योजना ध्वस्त होती चली गई।

पांच सौ घर वीरान, करोड़ों हुए 'दफन: कांशीराम कॉलोनी बनी खंडहर, सिस्टम पर सवालयह कॉलोनी बसपा शासनकाल में बनाई गई थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह योजना फाइलों में दबी रह गई। समय रहते प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय होते,तो आज सैकड़ों परिवारों के सिर पर छत होती। अब यह कॉलोनी “सफेद हाथी” बन चुकी है “करोड़ों की लागत, लेकिन शून्य” उपयोग। अब उम्मीद ‘हर घर नल योजना’ से जुड़ी है। यदि यहां पानी की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए, तो यह कॉलोनी फिर से बस सकती है। गरीबों को राहत मिल सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा की कड़ी चेतावनी: विकास कार्यों में “लापरवाही” नहीं होगी “बर्दाश्त”

City News Uttar Pradesh

सांसद वरुण गांधी योगी सरकार के मंत्री पर जमकर बरसे, भाजपा पर लगाया भ्रष्ट नेताओं का संरक्षण देने का आरोप

City News Uttar Pradesh

स्वतंत्रता दिवस विशेष : जब बुंदेली धरती से हुआ फिरंगियों के खिलाफ क्रांति का सूत्रपात, जनता की अदालत ने दी थी ऐसी सजा की….

Banda : यौन शोषण माफिया जेई,युवकों को भी बनाता था हवस का शिकार ! …

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नहीं बन पाई चौकी: जरूरत पर नहीं मिल पाती पुलिस की मदद

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़