31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल : बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना
उत्तर प्रदेश

बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल : बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तरौंहा (चित्रकूट) की रहने वाली बुशरा के लिए कन्या सुमंगला योजना आईटीआई की पढाई में मददगार बनीं। इससे मिली धनराशि से उन्होंने आईटीआई की किताबें खरीदीद्य यह एक बानगी है, जिले में ऐसी 8815 बेटियों को लाभ देकर चित्रकूट मंडल में टाप है। बांदा दूसरे स्थान पर है, जबकि महोबा तीसरे और हमीरपुर चैथे पायदान पर हैं। तरौन्हा की रहने वाली बुशरा ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना महिलाओं के लिए अच्छी हैद्य वह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर से आईटीआई कर रहीं हैंद्य उन्होंने बताया की इस योजना से काफी मदद मिली, इससे मिली धनराशी से आईटीआई की किताबें खरीदी योजना की वजह से कम से कम किताबों के लिए घर से रूपए नहीं लेने पड़ेंगे।

बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल : बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना
Chitrakoot Mandal tops in giving benefits to daughters: Kanya Sumangala Yojana is helping girls

जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक 8815 बालिकायों को कन्या सुमंगला योजना से आर्थिक लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मंडल में चित्रकूट सबसे अधिक लाभ देने वाला जिला बन गया। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देशन में अन्य विभागों के साथ बेहतर तालमेल से काम किया जा रहा है। प्रयास है कि पात्र अधिक से अधिक बालिकाओं को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि छह चरणों में कुल 15000 रुपए इस योजना के तहत पात्र बालिकायों को उनके या अभिभावकों के बैंक खाते के माध्यम से देने का प्रावधान है।

बेटियों को लाभ देने में चित्रकूट मंडल में अव्वल : बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना
Chitrakoot Mandal tops in giving benefits to daughters: Kanya Sumangala Yojana is helping girls

जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि बच्ची के जन्म लेने पर 2000 रुपए, जन्म के एक साल बाद संपूर्ण टीकाकरण होने पर 1000 रूपए, कक्षा एक में प्रवेश पर तीसरी किस्त के रूप में रुपए 2000, कक्षा 6 में प्रवेश पर रुपए 2000, नौवीं कक्षा में प्रवेश पर रुपए 3000 और उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर रुपए 5000 दिए जाते हैं। यह रकम अभिभावक द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में भेजी जाती है। बच्ची के अभिभावक की वार्षिक आय रुपए 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस आय सीमा के भीतर वाले अभिभावकों की ही बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि चित्रकूट में 8815, बांदा में 7105, महोबा में 6616 हमीरपुर में 6111, बालिकाओं को योजना से आर्थिक लाभ दिया जा चुका है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव : साजिशन अपराधों में फंसाने को महिलाओं को बनाने लगे हथियार !

City News Uttar Pradesh

बांदा : मालगोदाम कर्मियों ने पीट-पीटकर हिस्ट्रीशीटर को उतारा मौत के घाट, रेलवे पुलिस भी थी मौजूद

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव का ‘अपमान’ ओम मणि वर्मा के लिये ‘साबित’ हो सकता है ‘अभिशाप’ ?

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज

City News Uttar Pradesh

कश्मीर में हिन्दुओ पर अत्याचार के विरोध में फूटा बजरंग दल का गुस्सा ! …

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सहृदयता आई सामने: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़