28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए सख्त, बोले- जो भी व्यवस्था जरूरी हो वह तत्काल की जाए
उत्तर प्रदेश

यूपी : निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए सख्त, बोले- जो भी व्यवस्था जरूरी हो वह तत्काल की जाए

 

उत्तर प्रदेश मे अघोषित बिजली कटौती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्‍त चेतावनी देते हुए कहाकि, अगर ब‍िना कारण बिजली गुल हुई तो कार्रवाई तय है। भीषण गर्मी में बीते कुछ दिनों से कई क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति होने को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तमाम क्षेत्रों से शिड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग और पावर कार्पोरेशन सभी क्षेत्रों में तय रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें और इसके लिए जो भी व्यवस्था जरूरी हो वह तत्काल की जाए। उन्होंने पावर कार्पोरेशन को सख्त हिदायत दी कि इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है। बकायेदारों से वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यूपी : निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए सख्त, बोले- जो भी व्यवस्था जरूरी हो वह तत्काल की जाए
UP: Chief Minister Yogi became strict if there was no power supply according to the prescribed roster

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहराने लगा है। तमाम क्षेत्रों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम ऊर्जा विभाग व पावर कार्पोरेशन के आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में सुधार के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि गर्मी में लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेज गर्मी व लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में गांवों या शहरों में अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। जरूरत हो तो अतरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था की जाए। ट्रांसफार्मर जलने व तार गिरने जैसी दिक्कतों का बिना किसी विलंब के निस्तारण किया जाए।

यूपी : निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए सख्त, बोले- जो भी व्यवस्था जरूरी हो वह तत्काल की जाए
UP: Chief Minister Yogi became strict if there was no power supply according to the prescribed roster

सीएम ने बिजली के झूलते लटकते बिजली तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि तारों का संजाल न केवल शहर की सुंदरता खराब करते हैं बल्कि आए दिन दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। बिजली तारों के भूमिगत किए जाने के काम में और तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता सतत बनाए रखी जाए। अभी प्रदेश में कोयले की कमी नहीं है किंतु मांग के अनुरूप कोयले की आपूर्ति सुगम बनी रहे इसके लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाए रखा जाए।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू की टीमों ने जिलों में डाला डेरा

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू: बनने लगे लोग सदस्य

City News Uttar Pradesh

बांदा के होनहारों का बल्ला अब आज़मगढ़ में गूंजेगा: दो युवा सितारे प्रदेश टीम में हुए शामिल

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद : कुपोषित बच्चों व टीबी मरीजों पर रहेगा फोकस, मरीजों की तलाश को शुरू हुई घर-घर दस्तक…

चित्रकूट में मंदाकिनी ने ‘याद’ दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी ‘कैद’ के खिलाफ ‘ढाया’ प्रलय !

City News Uttar Pradesh Desk

अवकाश पर आए जेई ने मामी को बनाया हवस का शिकार, मोबाइल पर मिले अश्लील वीडियो व फोटो

ब्रेकिंग न्यूज़