- शरद मिश्रा
लखनऊ। शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस के मामले में योगी सरकार बैकफुट पर आ गई है। अब राज्य सरकार ने दो महीने के लिए इसे टाल दिया है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की समस्याओं को समाप्त करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यूपी डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया है। आज मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बेसिक के शिक्षक संगठनों की हुई वार्ता हुई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

सियासी दबाव के चलते योगी सरकार ने अपना फैसला हालफिहाल स्थगित कर दिया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि शासन ने फिलहाल डिजिटल अटेंडेंस स्थगित करने पर सहमति दी है। जल्द ही इस संबंध में इसका आदेश जारी होगा। शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की दिक्कत के समाधान के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें शिक्षाविद, शिक्षक नेता और अधिकारी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस पर शिक्षकों की नाराजगी दूर करने के लिए सभी डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) के साथ मिलकर शिक्षकों व शिक्षक प्रतिनिधियों से संवाद से समाधान करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी ने कहा स्कूलों में पढ़ाई सुचारु रूप से चलती रहनी चाहिए। इससे पहले भी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों से वार्ता कर समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। आपको बता दें इससे पहले प्रदेश के विद्यालयों में आठ जुलाई से शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक पिछले एक सप्ताह से आंदोलनरत थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
