City News Uttar Pradesh
मोहब्बत में फंसा युवती को विदेश में बेचा, अब प्रेमिका को हुई फांसी की सजा
उत्तर प्रदेश

मोहब्बत में फंसा युवती को विदेश में बेचा, अब प्रेमिका को हुई फांसी की सजा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की युवती को आगरा के युवक ने छला। युवती को दुबई में बेच दिया। अब युवती को फांसी की सजा सुनाई गई है। दंपती समेत चार पर केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। फेसबुक के जरिये हुई दोस्ती युवती को भारी पड़ गई। प्रेमी युवती का इलाज कराने के बहाने आगरा ले गया। वहां से उसे दुबई भेजा और फिर बेच दिया। अदालत ने युवती के पिता की याचिका पर दुबई के दंपती सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं युवती दंपती के बेटे की हत्या में फांसी की सजा होने पर दुबई की जेल में है।

मोहब्बत में फंसा युवती को विदेश में बेचा, अब प्रेमिका को हुई फांसी की सजा

मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी शब्बीर खान ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी शहजादी आग में जल जाने के कारण दिव्यांग हो गई थी। वह बांदा रोटी बैंक नामक संस्था में जुड़कर समाजसेवा का कार्य करती थी। फेसबुक के जरिये आगरा का युवक उजैर उसके संपर्क में आया और नवंबर 2021 को इलाज कराने के नाम पर बेटी को अपने शहर ले गया। वहां उसका वीजा बनवाया और बहला फुसला कर दुबई में रह रहे आगरा निवासी दंपती फैज अहमद व नादिया के पास भेजकर उसे दंपती के हाथों बेच दिया।

मोहब्बत में फंसा युवती को विदेश में बेचा, अब प्रेमिका को हुई फांसी की सजा

उजैर ने बेटी के गहने, दिव्यांग कार्ड, एटीएम आदि अपने पास रख लिए। बेटी का बैंक में जमा सारा पैसा, दिव्यांग पेंशन आदि एटीएम से निकाल ली। उधर, दुबई में कुछ दिन बाद फैज के सात वर्षीय बेटे की गलत इलाज के कारण मौत हो गई। फैज ने बेटी को हत्या के मामले में फंसा दिया। वहां की अदालत ने बेटी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। वह मौजूदा समय में जेल में है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषार दीक्षित ने बताया कि सीजेएम भगवान दास गुप्ता ने मामले को गंंभीर अपराध मानते हुए मटौंध थाना पुलिस को मानव व्यापार, धोखाधड़ी आदि में फैज, पत्नी नादिया, फैज की मां अंजुम सहाना बेगम, उजैर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रेलवे ‘भूमि अधिग्रहण नीति’ से किसान ‘नाराज’ : जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का प्रकोप, 59 घंटे घर पर ही रहे लोग …

बांदा में बड़ी मार्ग दुर्घटना : दो ट्रको में जोरदार टक्कर से बच्ची समेत तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भरी हुंकार: कहा- नहीं चलेगा “वोट हमारा राज तुम्हारा” वाला पैटर्न, डबल मेहनत करके लौटेंगे सत्ता में

City News Uttar Pradesh

भाजपा मार्च में भी मनायेगी होली ! खुशियों का उड़ेगा रंग औऱ गुलाल, बटेंगी मिठाइयां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़