बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल सिंह की रविवार देर मौत हो गई। उनका लखनऊ के पीजीआई में उपचार चल रहा था। बीते सोमवार को कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई के लिए रेफर किया था।

कोरोना काल के शुरुआती दौर में मार्च 2019 में डॉ. जितेंद्र पाल सिंह की बलिया में तैनाती हुई थी। इसके पूर्व वे कुशीनगर में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। सीमित समय में ही डॉक्टर बाल कर्मचारियों और जिले के लोगों में काफी लोकप्रिय हो गए थे। डॉक्टर पाल के निधन से स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। स्वास्थ विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात दो बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और डॉक्टर जब तक स्थिति संभालते उनकी मौत हो गई।
बलिया में पहले चरण में 10319 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी वैक्सीन
कोविड-19 टीकाकरण के लिए शासन के गाइडलाइन के अनुसार बलिया में सर्वे आरंभ हो गया है। जनपद में कोरोना टीकाकरण के लिए चार फेज में बांटा गया है। पहले फेज में सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे फेज में पुलिस, सफाईकर्मी एवं अन्य रहेंगे। जबकि तीसरे फेज में 50 से ऊपर वाले गंभीर रोगी रहेंगे।
वहीं, चौथे फेज में 50 से नीचे वाले सभी लोगों को शामिल किया गया है। इसके तहत प्रथम फेज में सरकारी 9239 और प्राइवेट 1080 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। इनका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड को छोड़कर अन्य आईडी, पिनकोड आदि अपलोड किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
