27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की बेहतरीन पहल, चौराहों पर लगेंगे पैनिक बटन, दबाते ही मिलेगी हेल्प

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लगातार महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने और कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लखनऊ पुलिस ने बड़ी पहल की है। शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। लखनऊ में अब महिलाओं को मुसीबत के समय बस एक बटन दबाना होगा और उनको मदद मिल जाएगी।

लखनऊ पुलिस की बड़ी पहल
महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लखनऊ पुलिस एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर रही है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर बने पिंक बूथ पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। इन बटन के लगने से किसी परेशानी में फंसी महिला को तुरंत स्थानीय मदद मिल जाएगी। इस तरह महिलाएं बिना किसी डर के शहर में घूम सकती हैं।

महिलाओं को मिलेगी तुरंत सहायता
इसके लिए महिला को अपना मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। बस आपको प्रमुख सड़कों और चौराहों पर लगे पिंक बूथों पर लगे पैनिक बटन को पुश करना होगा। बताया जा रहा है कि इस काम के लिए संबंधित एजेंसी का सर्वे लगभग पूरा हो चुका।


कंट्रोल रूम हो जाएगा एक्टिव

पैनिक बटन को पुश करते ही कैमरा पीड़ित व्यक्ति की फोटो कैप्चर करेंगा। ये फोटो कनेक्ट होकर पुलिस हेड क्वार्टर पहुंच जाएगी। कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिस कर्मी एक्टिव हो जाएंगे, साथ ही साथ चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी एक्टिव हो जाएंगे। चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी हो या स्थानीय पुलिस, पैनिक बटन के सिग्नल मिलने के बाद हरकत में आ जायेंगे। उसके बाद तुरंत पास के पुलिस बूथ पर सूचना पहुंचेगी और मदद मिलेगी।

इस प्रोजेक्ट से महिलाओं (Womens) को भी काफी मदद मिल सकेगी। आपातकालीन परिस्थितियों में महिला इस पैनिक बटन (Panic Button) को दबाकर किसी भी समय चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों या कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी से मदद मांग सकेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिशन गति शक्ति योजना : थिक वेब स्विच से 160 की गति पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Operation Sindoor: India entered Pakistan and dropped bombs, destroyed 9 terrorist hideouts, killed more than 100 terrorists!

City News Uttar Pradesh

पानी गिरते ही बांदा की बिजली व्यवस्था ढेर: राहत की बारिश बनी अंधेरे की सजा

City News Uttar Pradesh

मौनी बाबा धाम मेले की व्यवस्था हेतु कार्य प्रभारियों की सौंपी गई जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

बांदा में सामूहिक दुष्कर्म से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अब भूपेंद्र चौधरी का नाम भी शामिल, पार्टी हाईकमान ने अचानक बुलाया दिल्ली, नाम पर लग सकती है मुहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़