अंबेडकरनगर : यूपी के अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर में सोमवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे स्कार्पियों सवार दो सगे भाइयों पर 50 की संख्या में लोगों ने राइफल व रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया। आनन-फानन में दोनों भाइयों को जिला अस्पताल आजमगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। गोली से घायल दो लोगों के जिला अस्पताल पहुंचते ही जैसे हड़कंप मच गया था। घायलों के साथ काफी संख्या में परिजन व समर्थक भी पहुंचे थे। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है।

जिला अस्पताल पर लगभग पांच बजे अचानक भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। इतना ही नहीं अस्पताल प्रशासन में भी हलचत तेज हो गई। पूछताछ करने पर पता चला कि अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर बाजार में कोई घटना हुई है, जिसमें घायल लोग यहां लाए जा रहे है। साढ़े पांच बजे के लगभग एक के बाद एक कर दो घायल जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंचे, जिनकी डॉक्टरों ने जांच किया तो दोनों की मौत् हो चुकी थी।

दोनों के मौत की पुष्टि होते ही साथ आए परिजनों व समर्थकों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मरने वालों में शामिल 60 वर्षीय सुरेंद्र नाथ मिश्रा व 35 वर्षीय अनिल कुमार मिश्रा पुत्रगण स्व. श्रीनरायन मिश्रा शामिल है। सुरेंद्र जहां आर्मी से रिटायर थे तो वहीं अनिल वर्तमान में रेलवे पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। दोनों अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव के निवासी थी। अनिल की पत्नी किरन गांव की निवर्तमान प्रधान है। सोमवार को दोनों भाई अपनी स्कार्पियों से राजेसुल्तानपुर बाजार में खरीदारी के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान 50 की संख्या में असलहों से लैस लोगों ने दोनों भाईयों पर राइफल व रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। सुरेंद्र के सिर में तो अनिल के सिर व सीने में गोली लगी थी। सुरेंद्र दो पुत्री व एक पुत्र के तो अनिल एक पुत्र व एक पुत्री के पिता बताए गए है। जिला अस्पताल पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
