24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े मां-बेटी को मारी गोली, महिला की मौत… 

 

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर के बशारतपुर में रविवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधानाध्यापिका और उसकी बेटी को गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की हालत नाजुक बनी है। शहर में नाकाबंदी कर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है। बशारतपुर की रहने वाली 40 वर्षीय निवेदिता मेजर उर्फ डेविना पत्नी मनीष मेजर रविवार की दोपहर में 16 वर्षीय बेटी डेलसिया के साथ स्कूटी से अपने मायके सेंट जॉन चर्च बशारतपुर से अपनी ससुराल रामजानकी नगर पूर्वी में स्थिति मिलन लॉन जा रही थी।

घर से कुछ दूर आगे बढ़ने पर राजीव नगर में आशियाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पहुंची शाहपुर पुलिस परिवार वालों के साथ मां- बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने निवेदिता मेजर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। परिवार के लोग किसी के साथ दुश्मनी होने से इनकार कर रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में फिर महकने लगी बासमती चावल की खुशबू: खेती में बंपर मुनाफा

City News Uttar Pradesh

चलती रोडवेज बस में लगी आग: सवारियों में मची अफरा तफरी, कई यात्री हुए चुटहिल

बाप रे बाप : प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री मालिक नें करोड़ों में लगाया राजस्व को चूना !

बांदा खुशखबरी : सप्ताह में अब चार दिन चलेगी अंबेडकरनगर एक्सप्रेस …

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी अब कारपेंटर्स के बीच पहुंचे: फर्नीचर मार्केट में कारीगरों के साथ चलाई आरी, कुर्सी बनाना सीखा

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी ने सपा पर किया बड़ा हमला: बोले- अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं योगी

ब्रेकिंग न्यूज़