- शरद चंद्र मिश्रा
बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप विकास एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कार्यों के सम्बन्ध में सिंघावलोकन बैठक की। अधिकारियों को इशारे- इशारे में बता दिया की उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या है ? बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ करें।

उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार जानकारी ली। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के पात्र लाभार्थियों तक लाभ अवश्य पहुंचायें। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय से विभागीय लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। यह सुझाव दिया की किसी योजना व निर्माण कार्य हेतु धनराशि की आवश्यकता हो तो उसकी समय मांग कर कार्यों को पूर्ण करायें।

उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्माण किये गये आवासों की प्रगति की भी समीक्षा की। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने वृक्षारोपण हेतु गड्ढों की खुदान एवं पौध रोपने की तैयारी की जानकारी ली। लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये।

डीएम नगेन्द्र ने वर्षा जल संरक्षण हेतु मेडबन्दी,तालाबों की खुदाई खेत-तालाब योजना की जानकारी ली। गौवंश संरक्षण की स्थिति पूछी। जल जीवन मिशन के कार्यों को जाना परखा। आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विभागवार प्रगति की जानकारी ली। राजस्व विभाग के कार्यों के अन्तर्गत राजस्व विभाग के अधिकारियों को पुराने राजस्व वादों का शीघ्र निस्तारण तथा तहसील दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को गम्भीरता से निस्तारण को कहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
