
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की “चार विधानसभा सीटों” पर “चुनावी बिसात” बिछने लगी है। आज की “तारीख में राजनीतिक समीकरण” बता रहे हैं कि “दो सीटों पर तस्वीर” लगभग “साफ” है। एक भाजपा के “पाले” में “जाती दिख” रही है और एक “सपा” के। जबकि “दो सीटों पर सस्पेंस” बरकरार है।
सदर विधानसभा से दूसरी बार विधायक प्रकाश द्विवेदी जैसा “महारथी” इस क्षेत्र में नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उन्होंने “मोदी और योगी” के “अनन्य भक्त के रूप” में “सबका साथ, सबका विकास” के “मूल मंत्र” पर “विकास की बहुत बड़ी रेखा खींची” है। जो अब “जय प्रकाश, तय प्रकाश” के रूप में “बदल” गई है। क्षेत्र में “उनकी पकड़ और लोकप्रियता” के चलते “सदर सीट” भाजपा के लिए “सबसे सुरक्षित” मानी जा रही है।
इसी प्रकार बबेरू सीट पर सपा विधायक विशंभर सिंह यादव फिलहाल “अजेय की स्थिति” में हैं। “तीसरी बार के विधायक” हैं और सपा में उनका “टिकट पक्का” माना जा रहा है। “जमीनी पकड़ और पीडीए” समीकरणों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भी “पकड़” के चलते “बबेरू में उनका कोई सानी नहीं” है।
असली “पेंच” तिंदवारी और नरैनी में “फंसा” है। “तिंदवारी से जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद विधायक” हैं और अपने क्षेत्र में “लोकप्रिय और गहरी पकड़” रखते हैं। लेकिन यहां टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की दावेदारी भी तगड़ी है। जमीनी नेता होने औऱ हर वर्ग में पकड़ रखने के नाते वह भाजपा के अन्य टिकटार्थियों में सबसे मजबूत हैं, बाकी तो सब टिकट की दौड़ में “ताश के खेल के लग्घे” की तरह हैं। भाजपा एक इंतजार में औऱ भी है कि कहीं सपा अपने राष्ट्रीय महासचिव “विशंभर निषाद को तिंदवारी” से “टिकट” न दे दे। ऐसे में “निषाद वोटों का बंटवारा” रामकेश निषाद के लिए “थोड़ा चिंतनीय” हो सकता है ! “टिकट क्षत्रिय के पाले” में जा सकता है।
नरैनी सीट पर “भाजपा” की ओम मणि वर्मा “विधायक” हैं। वह भी अपने क्षेत्र में “लोकप्रिय” हैं। लेकिन यहां उन्हें “टिकट की दौड़” में “चुनौती” दे रहे हैं भाजपा के पूर्व विधायक कबीर और हरिश्चंद्र सोनकर। यह “दो प्रतिद्वंदी” ओम मणि के लिए “क्लीन बोल्ड” करने में “माहिर तेज गेंदबाज” हैं ! वैसे ओम मणि की प्रदेश से राष्ट्रीय संगठन तक “ऊंची पकड़” है। यहां भी “हार-जीत सपा, कांग्रेस या उनके गठबंधन से कौन” आता है, इन्हीं “समीकरणों पर निर्भर” करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
