28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हादसा : मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिवारीजनों में मातम का माहौल
उत्तर प्रदेश

हादसा : मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिवारीजनों में मातम का माहौल

 

बांदा। मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलट जाने से चालक दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटे को खो देने के बाद चालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा : मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिवारीजनों में मातम का माहौल
Accident: Tractor overturned full of mud caused painful death of driver, atmosphere of mourning among family members

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर के रहने वाले बलदाऊ यादव (22) पुत्र चुनकावन मझीवां गांव से जेसीबी से मिट्टी की खुदाई करने के बाद ट्रैक्टर में मिट्टी को लोड कर मंझीवा गांव निवासी अभिमन्यु उर्फ कल्लू सिंह के यहां मिट्टी डालने जा रहा था। वहीं पर ट्रैक्टर बैक करते समय ट्रैक्टर पलट गया, बलदाऊ ट्रैक्टर में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बलदाऊ के पिता चुनकावन ने बताया कि बलदाऊ की आगामी 20 मई को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। हादसे में बलदाऊ की मौत हो जाने के बाद शादी वाले घर में करुण चीत्कारें गूंज उठीं। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी सिंह ने बताया कि चालक की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हुई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौत का ट्रैक बना बांदा: सरकारी दावे ढेर, आठ करोड़ खर्च, सवालों में अफसरशाही !

City News Uttar Pradesh

डोंगरी के हनुमान मंदिर में विधायक प्रकाश का भंडारा और पौध रोपण …

राजाराम के पुरवा में चल रहा अनूठा सत्याग्रह : समर्थन में ग्रामीणों नें अर्धनग्न हो किया उपवास

मंत्री रामकेश ने ठंड में दी राहत: असहायों को बांटे कंबल, गरीबों ने दी दुआयें

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति के आईएएस पति अभिषेक का इस्तीफा योगी नें किया मंजूर

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद तीसरी लहर से एलर्ट : जिले को पहनाया सुरक्षा कवच …

ब्रेकिंग न्यूज़