24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा :154 को "बंदीगृह"
उत्तर प्रदेश

प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा : 154 को “बंदीगृह”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। क्रेशरों पर प्रदूषण बोर्ड का शिकंजा प्रेम रोग वाला अनारकली की जंजीर सी बन गई हैं। वह कैसे समझिए। चित्रकूटधाम मंडल में पहाड़ों की चट्टानों को तोड़गिट्टी बना रहे क्रेशरों की धुंध से फैलते प्रदूषण पर छह माह के दौरान उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चारों जनपदों बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर के 154 क्रेशरों के संचालन पर रोक तो लगा दी, लेकिन अभी भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। हमदर्दी की अनारकली जंजीर के रोल में हैं !

प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा :154 को "बंदीगृह"
Anarkali screws on pollution with love disease: “Prisoner” on 154

जिन क्रेशरों पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने रोक लगाई है, वह सभी वायु प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्थाएं करने में नाकाम रहे। मंडल में कुल 380 क्रेशर हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इनमें से 226 को क्लीन चिट भी दी है। बुंदेलखंड की खनिज उद्योग में बालू के बाद क्रेशर ही महत्वपूर्ण उद्योग है।

प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा :154 को "बंदीगृह"
Anarkali screws on pollution with love disease: “Prisoner” on 154

हर वर्ष खनिज विभाग को इनसे कई करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। मंडल के चारों जिलों में सबसे ज्यादा 283 क्रेशर महोबा में हैं। चित्रकूट में 75, बांदा में 17 और हमीरपुर में पांच क्रेशर बताए गए हैं। क्रेशरों की मशीन से बड़ी मात्रा में धूल उड़ती है। यह काफी दूर तक पर्यावरण प्रदूषित करती है।

प्रदूषण पर प्रेम रोग वाला अनारकली शिकंजा :154 को "बंदीगृह"
Anarkali screws on pollution with love disease: “Prisoner” on 154

प्रदूषण से बचाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मानक और नियम तय कर रखे हैं, लेकिन अधिकांश क्रेशरों में इनका पालन नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी घनश्याम नें बताया गया कि चारों जिलों में 154 क्रेशर बंद हैं। वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था न कर पाने से इनके संचालन पर रोक है। महोबा में 81, चित्रकूट में 55, बांदा में 13 क्रेशर बंद हैं। हमीरपुर में सभी पांच क्रेशर बंद हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें जाना अमृत सरोवरों का हाल : निर्देश दिये विषैले न हों कदापि

जिला प्रशासन गंभीर : अवैध पार्किंग व वाहन स्टैंड हटवाने के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना …

शिक्षकों पर बैंक वसूली का शिकंजा : कोर्ट के फैसले के बाद कसा शिकंजा

बांदा : सपा एमएलसी ने सुधा रैकवार के परिवार से की मुलाकात, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना …

Banda : नन के साथ अभद्र व्यवहार पर कांग्रेस खफा, कांग्रेस प्रदेश सचिव ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा …

मंत्री रामकेश निषाद का प्रण : मोदी काज किये बिना मोहि कहां विश्राम

ब्रेकिंग न्यूज़