25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनंद सिंह नें कोविड कंट्रोल सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर विकास भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


इन्ट्रीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में हेल्प लाइन डेस्क, होम आइसोलेशन पेशेंट काॅलिंग डेस्क एवं टेलीकन्सलटेशन डेस्क स्थापित किये गये। जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन अवश्य करें, आईकार्ड जरूर पहने।

उन्होंने नोडल अधिकारी को कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों से दिन में 2 बार अवश्य वार्ता करें तथा उनकी समस्या का निस्तारण तत्काल कराया जाये। जिन मरीजों को एम्बुलेंस आवश्यकता हो शीघ्र एम्बुलेंस उपलब्ध करायें। मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा को निर्देश दिये कि कोविड कमाण्ड सेन्टर में सभी कर्मचारियों को मास्क एवं सेनेटाइजर करायें।


जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारी,कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है, व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सुरभि शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एस0के0 बघेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आपकी यात्रा मंगलम : बुंदेलखंड में ट्रेनों का संचालन और आधुनिक हुआ …

City News Uttar Pradesh

अपर मुख्य सचिव नें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें का किया निरीक्षण : जुलाई में पीएम कर सकते है उदघाटन

Banda : प्रयागराज के चालक की हत्या का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग के जेई ने की खुदकुशी: पिता ने बताई आत्महत्या की वजह

विधायक प्रकाश दिवेदी नें लगाई चौपाल : गूंज उठे जनता के “सुर-ताल” !

City News Uttar Pradesh

बैंक के बाहर से पैसा व मोबाइल लूटने वाले दो लुटरे गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़