City News Uttar Pradesh
फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड : आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग हुए परेशान
उत्तर प्रदेश

Weather News : यूपी में मौसम ने बदला तेवर, अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी, तपिश से नहीं मिलेगी राहत

 

लखनऊ। यूपी में मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार तापमान बढ़ने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को पूरे प्रदेश भर में भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में दिन के समय शुष्कता और लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ तेज लू परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से से बिहार और छत्तीसगढ़ तक परिसंचरित होने वाली चक्रवाती हवाओं की वजह से दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। प्रदेश भर में दिन के समय शुष्कता और तेज हवाओं के साथ आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रहेगा।

Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने बदला तेवर, अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी
Weather changed in Uttar Pradesh, warning of severe heat and heat for the next three days

– गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के उपाय

धूप के समय अपने साथ छाता रखें जो आपकी त्वचा को धूप की तेज किरणों से बचाएगा दिन में दो बार नहाएं जिससे आपके शरीर का तापमान सामान्य रहेगा। बाहर जाने से आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगाएं। गर्मियों के मौसम में चीनी का उपयोग कम करें यह डिहाइड्रेशन को बढ़ाता है। धूप से घर में आने पर ठंडा नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या पानी अवश्य पिएं। गर्मियों के समय मिलने वाले फल और सब्जियां जैसे आम, तरबूज खीरा, हरी पत्तियों वाली सब्जियां का सेवन करें जो आप को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करेंगी और साथ ही साथ आपके शरीर की विटामिन और खनिज की पूर्ति भी करेंगी।बाहर जाते समय अपने साथ पानी की बोतल साथ रखें और समय समय पर पानी और ताजा जूस पीते रहें जिससे आपके शरीर में पानी की मात्रा कम न हो।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस का ‘पेपर लीक’ पर बड़ा प्रहार: छात्रों का ‘भविष्य’ बेच रही भाजपा सरकार

Admin Team

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम

कताई मिल मवई इलाका बांदा का होगा नया शहर: विकास प्राधिकरण की बैठक में हुई मंजूरी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल

City News Uttar Pradesh

सबसे बड़ा सवाल बन गया है कर्मचारियों से प्रशासन की चंदा उगाही ?

City News Uttar Pradesh

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

ब्रेकिंग न्यूज़