City News Uttar Pradesh
सियासत से ऊपर उठकर शहीदों को नमन: कांग्रेस ने दी 'शहादत' को सच्ची श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

सियासत से ऊपर उठकर शहीदों को नमन: कांग्रेस ने दी ‘शहादत’ को सच्ची श्रद्धांजलि

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब राजनीति शोर करती है, तब कुछ कदम चुपचाप इतिहास को सलाम करने निकलते हैं। जब देश के लिए प्राण देने वाले जवानों की याद धुंधली पड़ने लगे, तब कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उस शहादत को फिर से जनमानस में जीवंत कर देते हैं। तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जौहरपुर में सोमवार को कांग्रेस ने “एक दीप शहीद के नाम” कार्यक्रम के ज़रिए न सिर्फ एक दीप जलाया, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को भी रोशन कर दिया।

सियासत से ऊपर उठकर शहीदों को नमन: कांग्रेस ने दी 'शहादत' को सच्ची श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने साथियों के साथ भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए सूरजपाल सिंह की स्मृति में श्रद्धा के दीप प्रज्वलित किए। साथ ही हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव में बलिदान देने वाले जवानों व आम नागरिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। “सूरजपाल अमर रहें” और “अमर शहीद जवान अमर रहें” के नारों से जौहरपुर की हवा देशभक्ति से सराबोर हो उठी। यह कार्यक्रम चुनावी मंच नहीं था, बल्कि शहादत के सम्मान का जीवंत उदाहरण था। कहीं कोई बैनर नहीं, कोई नारा नहीं ‘सिर्फ सादगी और श्रद्धा’

सियासत से ऊपर उठकर शहीदों को नमन: कांग्रेस ने दी 'शहादत' को सच्ची श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने दिखाया कि वह अपनी विचारधारा से जुड़े हुए उन सैनिकों को नहीं भूलती जिन्होंने देश की रक्षा में जान न्योछावर की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, वरिष्ठ नेता भगवानदीन गर्ग, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव वर्मा एडवोकेट, डॉ. संजय द्विवेदी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी और बी. लाल वर्मा सहित कई नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाते समय कुछ बुज़ुर्गों की आंखें नम थीं वह सिर्फ कांग्रेस की उपस्थिति पर नहीं, बल्कि उस त्याग की याद में जो पीढ़ियों को जोड़ती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटे से कहासुनी होने के बाद पिता ने दी जान: पेड़ पर गमछे से लटकता मिला शव

City News Uttar Pradesh

जिले में प्राथमिक उप स्वास्थ केंद्र बदहाल : चिकित्सीय स्टाफ गायब, स्वास्थ सेवायें बदहाल

City News Uttar Pradesh

News- पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप…

City News Uttar Pradesh

पुलिस की मध्यस्थता से गिले-शिकवे दूर कर चार दंपतियों को फिर किया राजी

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन : पुलिस और जनता में संवाद को मिलेगा बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन : दिया गया गार्ड आफ आनर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़