City News Uttar Pradesh
बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !
उत्तर प्रदेश

धनतेरस पर चमका बाजार, पचास करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धनतेरस पर्व पर बाजार में जमकर धन बरसा। महंगाई से जकड़े बाजार में भी अनुमानित 50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा सराफा व्यवसाय चमका। लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक सोने-चांदी के जेवर और सिक्के खरीदकर धनतेरस का शगुन पूरा किया। वाहन, सराफा, इलेक्ट्रानिक और बर्तन खूब जमकर बिके।

धनतेरस पर चमका बाजार, 50 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ
The market shines on Dhanteras, the graph of 50 crore business reached

बाजार से लेकर घरों तक कई दिनों से धनतेरस की तैयारियां चल रही थीं। बाजारों में शुक्रवार से ही चहलपहल दिखने लगी थी। शनिवार को धनतेरस के शुभ मुुहूर्त ने बाजारों को मंगलमय कर दिया। चार पहिया और दुपहिया वाहनों के शोरूम में खरीदारों का जमघट रहा।

धनतेरस पर चमका बाजार, 50 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ
The market shines on Dhanteras, the graph of 50 crore business reached

मुख्यालय में लगभग आधा सैकड़ा चार पहिया की बिक्री से लगभग साढ़े 12 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। दुपहिया वाहन भी तकरीबन तीन सैकड़ा बिके। इनका अनुमानित व्यवसाय लगभग साढ़े चार करोड़ रहा।

किसानों ने लगभग आधा सैकड़ा ट्रैक्टर भी खरीदे। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये लेनदेन का अनुमान है। बर्तनों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने लगभग तीन करोड़ रुपये की खरीदारी की। कुल मिलाकर बाजार की रौनक और परवान चढ़ी, खरीदारी से महंगाई डायन की महामारी की मार नजर नहीं आई।

धनतेरस पर चमका बाजार, 50 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ
The market shines on Dhanteras, the graph of 50 crore business reached

चार पहिया के शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अग्रवाल, मैनेजर गिरिजेश द्विवेदी (तिंदवारी रोड) ने बताया कि बीते साल से भी ज्यादा चार पहिया वाहन बिके। कई कंपनियां मांग के मुताबिक वाहन की आपूर्ति नहीं कर पाई। खरीदारों ने बुकिंग करके अपना मुहूर्त पूरा किया। उधर, बाइक शोरूम के उमाकांत तिवारी ने बताया कि वाहन बाजार में इस वर्ष रौनक लौटी है। बाइकों की पर्याप्त बुकिंग हुई है।

 

 

 

Ramkesh Nishad (Minister of State for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh)Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का बन गई शैतान ? प्रशासन की शह पर डकैती ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा की सफलता : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुनील की ताजपोशी निर्विरोध ! …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव नें कहा, देश में अब आ गये हैं अच्छे दिन

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: 6500 केंद्रों में 48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में सम्पन्न होगी परीक्षा

City News Uttar Pradesh

बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ गया तापमान, जनता में हलाकान

मौसम ने फिर दिखाया ‘रौद्र रूप’ : चारों तरफ तबाही, किसानों में ‘हाहाकार’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़