- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के सदर तहसील से बड़ी खबर थी ,जो शायद डीएम अनुराग पटेल की सजगता के बावजूद मातहतों से शायद खो गई हैं? डीएम साहब के यहां टिप्पड़ी के बाद शिकायती पत्र एसडीएम ,तहसील दार के टेबुल से गुजरता संबंधित लेखपाल तक सोमवार को एक सप्ताह हों जानें के बाद भी नहीं पहुंचा। इतना क्रियाशील डीएम होने के बाद शिकायती पत्र कहां दब गया या खो गया किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं ?

डीएम अनुराग पटेल से पिछले सोमवार को पीड़ित पक्ष मिला था । डीएम नें मामले को गंभीरता से लेते हुये संबंधित मातहत अधिकारी को कार्यवाई के आदेश दिये थे। अब खबर डिटेल से समझें। दबंगों के इस दुस्साहस का मामला सदर तहसील के कनवारा बांगर का है।

यहां गाटा संख्या 1920 एंव 1908 जो सरकारी भूमि है जो अभिलेख में चकमार्ग है, उसे दबंग अजय सिंह, संजय सिंह, सुधीर सिंह पुत्र गण राजबहादुर नें निवासी कनवारा हाल मुकाम मोहल्ला केवटरा शहर नें जोत रखा है। लोहे की तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया गया। इसके चलते आम रास्ते पर आवागमन अवरुद्ध है। दबंगों के इस दुस्साहस पूर्ण कृत्य से ग्राम सभा को भी लाखों की आर्थिक क्षति पहुंची है। दबंगो की तारबंदी और चकरोड जोतने वहां से आगे निकलने का भी चकमार्ग बंद हो गया हैं। प्रतिरोध जताने पर जान से मारने की धमकी मिलती हैं। इससे शिकायत कर्ता विनोद कुमार व अन्य किसान खेत की जुताई नहीं कर पा रहें हैं।

डीएम अनुराग पटेल से मिलकर पूरी स्थिति से इन पीड़ितों नें लिखित अवगत कराया। डीएम नें मामले को गंभीरता से लिया । आरोपी दबंगो के विरुद्ध धारा 67 उतर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत कराके वह कार्यवाई की मांग की गई थी साथ ही चकरोड मार्ग कब्जा मुक्त कराने का आग्रह था। पर एक सप्ताह बीत जानें के बावजूद कहां किस स्थिति पर हैं डीएम के मातहत संबंधित कर्मचारी नहीं बता पा रहें। संबंधित लेखपाल भी अनभिज्ञ हैं। डीएम से आग्रह हैं कि वह इस मसले पर खोज-खबर लें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
