31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम

-डीएम ने जलयोद्धा के साथ किया रक्सी बांध का निरीक्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा उमाशंकर पाण्डेय, जल योद्वा के साथ ग्राम पंचमपुर में झील (रक्सी बांध) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पंचमपुर झील में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई पायी गयी। बरार नाला के इनलेट को देखा गया जिससे पंचमपुर झील में पानी आ रहा था। जहॉं सफाई का अभाव पाया गया। मौक पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया पंचमपुर झील में रक्सी, मसनी, कहला, धुंधुर, बिरौना, महेवा, पंचमपुर, सिधौंरा आदि गांव आते है तथा झील का क्षेत्र लगभग 150 हेक्टेयर है एवं झील के अन्दर कुछ किसानों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है तथा झील के नहर कोठी पर लोागों द्वारा कब्जा किया हुआ है।

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम
Immediately remove the occupation by farmers around Raksi Dam: DM

ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि बरार नाले का गहरीकरण तथा सफाई करा दिया जाये तो झील में पानी और तेजी से भरने लगेगा। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी नरैनी व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निर्देशित किया गया कि पंचमपुर झील के अन्दर किसानों द्वारा किये गये कब्जें को चिन्हित कर तत्काल कब्जा हटवाया जाये तथा नहर कोठी को भी कब्जा मुक्त कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी नरैनी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंचमपुर झील में पानी के स्तर को कैसे बढ़ाया जाये तथा पंचमपुर झील को और कैसे विकसित किया जा सकता के सम्बन्ध में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करते हुये विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम
Immediately remove the occupation by farmers around Raksi Dam: DM

इसके उपरान्त जिलाधिकारी, बांदा द्वारा ग्राम पंचायत सढा के ढोलबजा पर्वत के नीचे बने प्राकृतिक जल स्रोत सढ़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राकृतिक जल स्रोत से पानी बहता हुआ मिला, प्राकृतिक जल स्रोत में सफाई का अभाव पाया गया, प्राकृतिक जल स्रोत से पानी बहकर नीचे खेतो में इकट्ठा हो रहा था।

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम
Immediately remove the occupation by farmers around Raksi Dam: DM

मौके पर ही जिलाधिकारी बॉंदा द्वारा भूमि संरक्षण अधिकारी एवं खण्ड विकास नरैनी को निर्देशित किया गया कि प्राकृतिक जल स्रोत की साफ-सफाई करायें तथा प्राकतिक जल स्त्रोत के निचले तल पर तालाब बनवाकर प्राकृतिक जल स्रोत का पानी इकट्ठा करायें। निरीक्षण के समय प्राकृतिक जल स्रोत से ट्यूबेल के बराबर पानी बहता हुआ पाया गया। मौके पर उपस्थित लोगो द्वारा बताया गया कि कारू बाबा देव स्थान के बगल में मैदान है जिसमें ग्राम के 02 लोागों के पट्टे की भूमि है। देव स्थान पर जाने का कोई अन्य रास्ता नहीं है।

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम
Immediately remove the occupation by farmers around Raksi Dam: DM

जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी, अतर्रा को निर्देशित किया गया कि तहसीलदार व लेखपाल को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराये यदि देव स्थान तक जाने वाले रास्ते में लोगो को पट्टे दिये गये है तो उन्हेें तत्काल अन्य जगह पर भूमि परिवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित करायें तथा उपायुक्त मनरेगा व खण्ड विकास अधिकारी बिसण्डा को देव स्थान व प्राकतिक जल स्त्रोत को विलेज टूरिज्म की दृष्टि से और बेहतर कैसे विकसित करने हेतु संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गया। देव स्थान के पीछे कई वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिरा हुआ, जमीन में पड़ा हुआ पाया गया जिसे पुराने पीपल के पेड़ को खडा करके पुनः पौधारोपण करने हेतु प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा को निर्देशित किया गया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका के साथ भ्रष्ट साजिश : बिना गुनाह 2.60 करोड़ रुपये की जुर्माना नोटिस

City News Uttar Pradesh

हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान

मुख्यमंत्री योगी की सीधी नज़र : बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज

City News Uttar Pradesh

बांदा में गोवर्धन पूजा पर सीएम योगी से गौवंशों के संरक्षण की धरातलीय कामना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल रंग लाई : “महाराणा चौक” औऱ सीना चौड़ा कर “चमके- दमकेगा”

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा: बोली- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़