29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
युवाओं का 'पेपर लीक' पर हुआ विस्फोट: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की 'बांदा' से उठी 'बड़ी हुंकार'
उत्तर प्रदेश

युवाओं का ‘पेपर लीक’ पर हुआ विस्फोट: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की ‘बांदा’ से उठी ‘बड़ी हुंकार’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाथों में डिग्रियां हैं, लेकिन रोजगार नहीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी है, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने का डर हर पल युवाओं का पीछा कर रहा है। वर्षों तक भर्ती का इंतजार करने के बाद भी नियुक्ति का कोई भरोसा नहीं। इन्हीं सवालों को लेकर सोमवार को बांदा के छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की।

युवाओं का 'पेपर लीक' पर हुआ विस्फोट: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की 'बांदा' से उठी 'बड़ी हुंकार'छात्रों का कहना था कि आज का युवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, समयबद्ध नियुक्ति और अपने भविष्य की सुरक्षा मांग रहा है। उनका आरोप है कि लगातार प्रश्नपत्र लीक होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी ने लाखों युवाओं को मानसिक तनाव और गहरी निराशा में धकेल दिया है।

युवाओं का 'पेपर लीक' पर हुआ विस्फोट: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की 'बांदा' से उठी 'बड़ी हुंकार'छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि भर्ती और परीक्षा में लापरवाही बरतने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाए। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा मिले। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक हेतु सख्त कानून बनाए जाएं।

युवाओं का 'पेपर लीक' पर हुआ विस्फोट: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की 'बांदा' से उठी 'बड़ी हुंकार'सभी भर्ती बोर्डों का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर परीक्षा से नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी हो। नई शिक्षा नीति को बुंदेलखंड और बांदा के महाविद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू कर रोजगारपरक शिक्षा दी जाए तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं,जिससे युवाओं का पलायन रुक सके।

युवाओं का 'पेपर लीक' पर हुआ विस्फोट: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की 'बांदा' से उठी 'बड़ी हुंकार'प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन छात्र शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों पर डटे रहे। उनका कहना था कि यदि समय रहते सरकार ने युवाओं की पीड़ा नहीं समझी तो यह आवाज और बुलंद होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाभी को भइया ने रंगे हाथ पकड़ा था: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को जिंदा जलाया, आशिक भी कातिल

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, मत्स्य पालन अपनाये : मालामाल हो जायें

City News Uttar Pradesh

फांसी लगाकर युवती ने कर ली आत्महत्या, फंदे में लटका शव देख परिजनों की निकल पड़ी, मचा कोहराम

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए ‘शिकार’, पुलिस ‘जांच’ में जुटी !

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश का अखिलेश यादव पर हमला : अपने विधायक बचाएं !

City News Uttar Pradesh

राजनीति : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान लाया राजनीतिक तूफान, क्या बनने से पहले दरक जाएगा I.N.D.I.A गठबंधन ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़