
- शरद मिश्रा
बांदा। सदर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता’ ने संयुक्त रूप से करोड़ों रुपये की जनहितकारी परियोजनाओं का ‘शिलान्यास एवं भूमि पूजन’ किया।
विधायक प्रकाश ने विकास खंड महुआ की ग्राम पंचायत अनथुवा में लगभग 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन सह बारात घर का भूमि पूजन किया। यह भवन ग्रामीण क्षेत्र में शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी राहत देगा।
इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने मोहल्ला खुटला स्थित कालका देवी मंदिर परिसर में लगभग 172 लाख रुपये की लागत से समग्र विकास कार्य का शिलान्यास किया गया। यहां तालाब का सुंदरीकरण, भव्य कला मंच, शौचालय, गेस्ट हाउस और भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बांदा सदर में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। हर काम गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होगा।
पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि नगर के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकता है। इन कार्यों से बांदा शहर की तस्वीर बदलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभासद, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
