27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूरिया संकट गहराया: किसानों का सड़क पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश

यूरिया संकट गहराया: किसानों का सड़क पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में यूरिया खाद का संकट गहराता जा रहा है। समितियों में खाद आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ती है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को जसपुरा साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद की खेप पहुंचते ही किसानों का हुजूम जुट गया। भारी ठंड में बड़ी संख्या में महिला किसान भी भोर से ही लाइन में लग गईं।

यूरिया संकट गहराया: किसानों का सड़क पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप

किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें कम से कम एक बोरी खाद मिल जाएगी, लेकिन जब खाद खत्म हो गई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं और पुरुष किसानों ने मिलकर गौरी तिराहे पर बांदा-हमीरपुर राजकीय मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। जाम की सूचना पर जसपुरा थाना प्रभारी मोनी निषाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया। हालांकि, किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने तहसील प्रशासन और खासतौर पर उपजिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते।

यूरिया संकट गहराया: किसानों का सड़क पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप

किसानों का कहना है कि वे अन्ना जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए रातभर जागकर खेतों की रखवाली करते हैं। सुबह ठंड में घंटों लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पैलानी के उपजिलाधिकारी से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कभी फोन नहीं उठाया। किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संकट को नजर अंदाज किया जा रहा है। अन्नदाता के इस हाल पर किसी का ध्यान नहीं है। किसानों ने मांग की है कि यूरिया की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नशे के बाड़े में खड़ी थी ‘गांजे की फसल’ : पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, 43 किलो जब्त

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव की तैयारी: आयोग की मंडल व जिलास्तरीय अफसरों संग बैठक, समीक्षा जारी

City News Uttar Pradesh

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

बांदा : शादी में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, पुलिस विवाह समारोह की फुटेज से पहचान का कर रही प्रयास

पर्यटन मंत्री का सीमा पर अभूतपूर्व स्वागत : पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें रचा इतिहास

सदर विधायक प्रकाश नें किया सीसी रोड का लोकार्पण, लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़