City News Uttar Pradesh
भाजपा पर जमकर बरसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले - ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही सरकार
उत्तर प्रदेश

भाजपा पर जमकर बरसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले – ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही सरकार …

उरई। विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर खूब बरसे। महान दल के साथ कालपी के ठक्कर बापा इंटर कालेज मैदान में हुई सभा में उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं को सुनहरे सपने दिखाकर भाजपा ने केंद्र व उत्तर प्रदेश में सरकार बना ली लेकिन सत्ता में आने के बाद हर वर्ग के साथ धोखा किया है। केंद्र सरकार फेंकू तो थी ही अब बेचू सरकार भी हो गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सब बेचे जा रहे हैं। सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। वर्ष 2022 के चुनाव में जनता बुल व बुलडोजर की सरकार को वोट की ताकत से उखाड़ फेंकेगी।

भाजपा पर जमकर बरसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले - ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान पर हैं। किसानों की आय दोगुना करने का लालच दिया गया था, लेकिन किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उनकी की जमीन छीनने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बुंदेलखंड में सपा सरकार में हुए उन बड़े काम याद दिलाकर कहा कि कालपी से कदौरा तक की फोरलेन सड़क का निर्माण सपा सरकार में हुआ था। जबकि इस सड़क की गिनती देश की सबसे खराब सड़कों में थी, सपा ने कभी भेदभाव नहीं किया।

भाजपा पर जमकर बरसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

बुंदेलखंड के लोगों ने भाजपा के सभी विधायक जिता दिए, सभी सांसद जिता दिए लेकिन बताओ सरकार ने यहां के लोगों को क्या दिया है। पेट्रोल की कीमत सौ पार हो गई है। डीजल की भी यही स्थिति है। किसानों को खेती करना मुश्किल हो गया है। किसानों ने अत्याचार व तीन कानून के विरोध में आवाज बुलंद की तो लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने उनको गाड़ी से कुचल दिया।

भाजपा पर जमकर बरसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले - ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही सरकार
उन्होंने सरकार को चिलमजीवी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में क्या हो रहा है मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं। अराजकता चरम पर है। जब देश में कोरोना फैला तो सपा सरकार द्वारा संचालित की गई 102 एंबुलेंस सेवा ही काम आईं। सुरक्षा में आज भी 100 डायल ही काम आ रही है। मुख्यमंत्री ने उसका नाम बदलकर 112 कर दिया। तब से उसकी हालत भी खराब है। हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फेल है । लिहाजा 2022 में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। मंच पर उनके साथ महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य भी मौजूद थे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दया करो सरकार मची है लूट : मेडिकल कालेज हो गया बेकार !

बांदा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, 15 लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

न्यायिक फैसला : ब्याज समेत रकम लौटाने को प्राधिकरण को नोटिस …

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो पा रहा है आंकडा़, प्रशासन कर रहा खानापूरी !

समाज व्यथित : बांदा में बहू नें ससुर को दी मौत आखिर क्यों, पुलिस मौन ! …

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़