City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : योगी का निर्देश, यूपी में 11 जनवरी को दोबारा होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन…

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में दोबारा ड्राई रन आयोजित कर वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन का काम भारत सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक किया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कार्य में केन्द्र सरकार की ओर से निर्धारित किये गये क्रम का प्रत्येक दशा में पालन सुनिश्चित किया जाए।


सीएम ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के टारगेट ग्रुप का डाटा फीड, द्वितीय चरण के टारगेट ग्रुप की डाटा फीडिंग की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए। वहीं उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।


लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखें। कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश भी सीएम ने दिए. वहीं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलान्स सिस्टम को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें सुंदरीकरण कार्य में दिये तेजी से के कड़े निर्देश : अधिकारियों को झकझोरा

विधायक प्रकाश ने बिजली अफसरों की लगाई ‘कड़ी’ क्लास: पूछा कहाँ गया करोड़ों का करंट ?

City News Uttar Pradesh

बाघ की दहाड़ से गूंजेगा चित्रकूट: रानीपुर टाइगर रिजर्व बना बुंदेलखंड का विकास का पैमाना

पिया मिलन की रात बन गई सौतिहा डाह: गर्मी कर रही जुल्मों सितम

काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कसा शिकंजा: पुलिस की ‘कड़ी कार्रवाई’ से ‘वाहन चालकों’ में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

खाकी पर दाग: ‘डिजिटल घूसकांड’ से हिला महकमा, कोतवाली प्रभारी ‘लाइन हाजिर’

ब्रेकिंग न्यूज़